फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल : 8 जून को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष- प्रेम संबंधों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस के सहयोगी से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आपका साथी या प्रेमी आप पर विश्वास करता है। आपको अविश्वास की भावना पर रोक लगानी है। प्रेमियों के लिये दिन उत्तम है। विवाहित लोगों की अनबन की सम्भावना है। विदेश से रिश्ता आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ- आज आप पूरे जोश में हैं। लव बर्ड्स के लिये दिन अच्छा है। प्रियतम आपसे इंस्पायर्ड रहेगा। विवाह का योग बन रहा है। आज मनपसंद जीवनसाथी मिलने का सुयोग है। खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है। आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। 

4 of 13
मिथुन- आज लाभ का दिन है। परिवार से लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि आप अकेले हैं तो आपकी यात्राऐं ज्यादा होंगी। प्रेमीजन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पति—पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। आपको कोई पसन्द भी आ सकता है। जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी। विवाहित जोड़ों के बीच अनबन रहेगी, दिमाग को कूल रखें। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं है। अनैतिक संबंध के कारण पति—पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपका और भाई—बहन का प्रयास रहेगा कि घर में प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक हानि हो सकती है। बेकार के खर्चे हावी रहेंगे। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। असमंजस के चलते गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह -  नए प्रेम संबधों की शुरूआत होते—होते रुक सकती है। किसी भी छोटी बात के कारण प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है, तो रिश्तों में दूरियां रहेगी। परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों को ज्यादा गंभीरता से लें, नहीं तो साथी रुष्ट हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या– धन एवंम बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगें। विवाहित लोग अपने रिश्तों में मधुरता लाने के लिये रोचक मूवी या डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्यार भरी बात दम्पति और लव पार्टनर में आपसी तकरार को कम करेगी। दम्पत्ति को धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लेना चाहिये। इससे वे अनावश्यक नुकसान से बच जाएंगे।

8 of 13
तुला- लव पार्टनर से ब्रेक उप हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समझदारी के साथ किए गए व्यवहार से आपसी मधुरता बढ़ेगी। विवाह के इच्छुक जातकों के सामने मुश्किलें आ सकती हैं। आपसी विश्वास लड़खड़ाते रिश्तों मे सुधार लाएगा। पति—पत्नी के जीवन में प्रेम सुकून आयेगा। एक दूसरे की जरूरतों को समझें। प्यार के पल साथ बिताएंगे। 

9 of 13
वृश्चिक–संभल कर बोलें, आपका प्रेमी आपसे खफा है। इसका असर आने वाले कल पर पड़ेगा।  अकेले हैं तो पहली नजर में प्यार हो सकता है। विवाहित जोड़ों के लिए उत्साह भरा दिन रहेगा। आज शरमाएं नहीं और अपने प्रेमी के सामने दिल की बात कह दें। जीवनसाथी से आज कुछ मांग लें, इच्छा पूरी हो जायेगी, नहीं तो पछताते रह जाएंगे।

10 of 13
धनु– प्रेमी से आज न मिलने के कारण मन आज उदास रहेगा। प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है। धन का व्यय अधिक होगा। आप में क्षमता है, उसका सही सदुपयोग करें। लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं। नये लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी होगी। विवाह तय करने के लिए पति की नौकरी में बॉस अड़चन डाल सकता है।

11 of 13
मकर– आप आज बहुत उत्साहित हैं। आज का दिन रोमांस से भरा और लव पार्टनर के साथ बीतेगा। प्रेमी के संग अदभुत पल बिताएंगे। आपका साथी आपसे इम्प्रेस होगा। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। व्यस्तता के कारण विवाहित जोड़े एक दूसरे को समय नहीं दे पाएगा। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर पति—पत्नी के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। 

12 of 13
कुंभ–प्रेमी से लाभ मिल सकता है। जरूरत है तो सिर्फ दृष्टिकोण बदलने की। प्रगति का दिन है। आपसी सलाह कर महत्वपूर्ण निर्णय लें। लव लाइफ रंगीन रहेगी। मैरिड कपल कहीं फंस गये, ऐसा महसूस कर सकते हैं। संगीत में रूचि रहेगी। शाम बेहतर होगी। मिल कर खुशियां मनाएं। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन– किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में डाल सकती है। आपके अधिक रिश्तों के बारे में प्रेमी को पता चल सकता है। जिसकी वजह से लव पार्टनर अधिक मांगें कर सकता है। खूबसूरत लगने के लिये आप कुछ भी करेंगें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और उसके साथ शॉपिंग पर जाएं। सोशल मीडिया पर फोटो डालें, आपका साथी उसे लाइक करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें