प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन पढ़ें अपना लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज का दिन शुभ है। यह समय आपकी प्रगति का है। आपसी सामंजस्य नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आज आपका मन मतवाला हो रहा है। ऐसे में आपके मन में जो प्रेम की भावना उमड़ रही है, उसे अपने साथी को बताएं। युवक-युवतियां जो लव पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं, उनकी आज मुराद पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष
आज आपका मन चंचल है, लेकिन दुविधा में भी है। अपने प्रेम संबंधों को लेकर किसी की बातों में मत आएं। आज आपमें से कुछ का सगाई का योग बन रहा है। आज आप अपने जीवनसाथी से मिलेंगे। अपने जीवनसाथी के प्रति प्यार का इज़हार कर पाने में भी सफल होंगें। कार्य की वजह से पति-पत्नी एक दूसरे को कम समय दे पाएंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
प्रेम से दिल लबालब है। फ़्लर्ट करने का मूड हो सकता है। प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में बदल सकते हैं। बस इस पल का जश्न मनाएं और अपने रोमांस को मजबूत करें। परिवार में कलह का माहौल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आपका प्रियजन आपसे संतुष्ट होगा। नौकरी के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। ट्रांसफर भी हो सकता है। प्रेमी के साथ संयम से काम लें। किसी भी बात से प्रेमी का मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ के सुखद लम्हों को याद करें और दिन को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
पुराने दोस्तों से मुलाकात और गपशप होगी। आज पुरानी यादें ताजा होंगी। आपका प्रेमी आपसे इम्प्रेस होगा, क्योंकि आप अपने साथी के हितों को समझते हैं। जीवनसाथी रोमांटिक होगा। आज आप अपने प्रियजन के साथ अद्भुत समय व्यतीत करेंगे। ससुराल से मन मुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
लव लाइफ आपके फेवर में नहीं है। कठिनाइयों भरा दिन है आज। प्रेमी किसी वजह से आप से नाराज रहेगा। मीठे बोल और फूलों से आप उनका दिल जीत सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण घर में समय कम दे पाएंगे। लाइफ पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। सेहत पर खर्च अधिक हो सकता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
सोशल मीडिया पर बिजी रहेंगे। मैरिज साइट्स पर साथी की तलाश कर सकते हैं। दिन रोमांस से भरा है। मन में प्रेम की ललक रहेगी जो आपके लवर को आप की तरफ खींच सकती है। आज का दिन आपके जीवन में धन और खुशियां लाएगा। नए मित्र बनेंगे, लेकिन उनसे सावधान रहिएगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज प्रेम संबंधी निर्णय अपनी बुद्धि बल पर लेंगे। जीवनसाथी के साथ उत्तेजना भरा व्यवहार, उनका मन दु:खी कर एकता है। प्रेमी को धन का लाभ हो सकता है, लेकिन उसकी कटु वाणी से रिलेशन टूट सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
बड़ी बहन के प्रेम संबंध आपको परेशान कर सकते हैं। आपको यह डर रहेगा की कहीं वे गलत राह पर तो नहीं जा रही है। आज के दिन प्रेमियों में छोटे मुद्दों पर झगड़ा होने की आशंका है। प्रेमी की बेवफाई या मित्र के साथ नजदीकी आज आपको परेशान कर सकती है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
प्रेमी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। बेबुनियाद बात पर झगड़ा होगा। वार्ता से समस्याओं और दूरियों को दूर किया जा सकता है। आपको अपने प्रिय को थोड़ी जगह देनी चाहिए।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
दांपत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लव बर्ड्स प्यार के बेहतरीन क्षण एक साथ गुजरेंगे। कुछ लोग बहक सकते हैं। आज आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। फिल्म देखने और डिनर का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने का योग है। व्यापार से धन लाभ का योग बन रहा है।
मीन
आज के दिन किसी नई चीज की शुरुआत कर सकते हैं। माता से लाभ होगा। जीवनसाथी पर अधिक खर्च कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़े आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। कोई साथी आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है।