फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 6 नवंबर को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

घर की चिन्ता आपके प्रेम सम्बन्धों पर असर डालेगी। प्रोग्राम बनेंगे और कैंसल भी होंगे। इस कारण पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आपको एहसास होगा कि आपका लवर आपसे कितना प्यार करता है। माता की सेहत को लेकर आप चिन्तित रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आपके रिश्ते और सम्बन्धों में सुधार लाने में सहायक होगा।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

कला और संगीत आपको सम्मान दिलाएगा और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। रिश्तो में मधुरता बनी रहे इसके लिए कुछ खास करेंगे और आज नए रिश्ते बन सकते है परन्तु पुरानों को भी पूरा समय दीजिएगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

दोस्ती कुछ समय बाद रिश्तेदारी में बदल सकती है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी ख्याति का आज फायदा मिलेगा। लव लाईफ बेहतर होगी परन्तु ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लव पार्टनर को सूंदर गिफ्ट देकर मानना पड़ेगा।


 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज मन रोमांचित है। लव लाइफ में रोमांस भरपूर है तथा लव पार्टनर से सम्पर्क बनेगा। अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ भी सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आप प्रेम को नए नजरिये से देखते हैं। यह बात आपके साथी  के मन को भा जाएगी। आपसी बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट कर अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ायेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज आपका मन रोमान्टिक है  इसलिए दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आएंगी। परिवार का साथ मिलेगा। ऑफिस में ही शाम का कार्यक्रम बन जाएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जाएगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। पार्टनर से मिलने की अपेक्षा रहेगी और आज मिलना सम्भव नहीं हो पाएगा। अविवाहित जातकों के लिए मन की मुरादें पूरा करने का दिन है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज कॉलेज स्टूडेन्टस के लिए खास दिन है। आपका पुराना मित्र आज मिलेगा और आपसी नजदीकियां बढ़ती जाएंगी। कुछ लोगो की लव स्टोरी शुरू हो रही है जरूरत है तो बस जान पहचान बढ़ाने की । 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज का समय बेकार के कामों में बीतेगा। आपको सपोर्ट की जरूरत है इसलिए  स्ट्रांग बने। शाम तक समय बेहतर होगा। साथी का साथ मिलेगा। पत्नी को गहने आदि भेंट कर सकते है ।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज अपना प्रेम आप प्रदर्शित करेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। अविवाहितों के लिये खास दिन है। काम और प्रेम दोनों साथ-साथ चलेंगे। आज ऑफिस में ही अपने मन का मीत मिलेगा। मुलाकात होगी। दिन आनन्दमय होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

सावधान रहें आज लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपकी कही कोई बात उसे बुरी लग सकती है। आपकी उम्मीदें आज पूरी नहीं हो पाएंगी। वाट्सअप पर साथी से सम्पर्क करें और उनकी मुराद पूरी करें। लवर  के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

आज आपकी लव लाईफ सामान्य रहेगी। जीवन साथी और बच्चों के साथ समय बीतेगा। पिता के साथ बहस हो सकती है। कनफ्यूजन के कारण पर्सनल लाइफ पर असर पड़ेगा। रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें