फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 5 मार्च: प्यार, तकरार या रोमांस क्या है आपके भाग्य में, पढ़ें प्रेम से जुड़ी भविष्यवाणी

Thu, 05 Mar 2020 09:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। हालांकि प्रियतम के ऊपर किसी बात को लेकर गुस्सा आ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे जिसकी वजह से आपके बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और अपने प्रिय के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रिय से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच समस्या हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा और वे राहत की सांस ले सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
प्रेम संबंधों के लिए गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा। प्रियतम आपकी भावनाओं को समझेगा। यदि रिश्ते में खटपट चल रही है तो उसमें सुधार होगा। वैवाहिक जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवन साथी और आपके बीच कुछ तनाव पैदा हो सकता है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी ससुराल के लोग आपके काम आएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
दांपत्य जीवन में भी दिन पक्ष में नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा ना करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें। किसी बात पर तनाव को रिश्ते में ना आने दें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सही नहीं है इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उनको साथ लेकर अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं या किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है जिसकी वजह से आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें