फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 4 अगस्त: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 04 Aug 2020 06:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Daily Love Rashifal 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 4 अगस्त 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
  • दांपत्य जीवन में आपको खुशियां मिलेंगी और आपका जीवन साथी आपको कोई ऐसी युक्ति बताएगा जो आपको धन लाभ देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
  • दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज जीवन साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें बेहतर नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन में खुशायाँ आएंगी। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
  • जीवनसाथी से संबंधों में कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा आपकी मनोदशा बदलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने जीवनसाथी से प्यार जताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप की अपने प्रिय से अनबन हो सकती है और आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। उनका जीवन साथी उन्हें उनके काम में सहयोग करेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन दिनों में से एक रहेगा। आप जी भर कर प्यार लुटाएंगे और आपका प्रिय भी हर तरह से आपसे खुश रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय को कोई उपहार देना चाहिए। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
  • प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। साथी का मूड किसी कारण से ऑफ हो सकता है। ऐसी स्थिति में ध्यान से कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन के अनुकूल रहने की संभावना है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन के लिए भी दिन अनुकूल है दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज किसी विशेष पूजा पाठ में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
  • जीवन साथी से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा रिश्ता बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ परेशानी हो सकती है। उनका प्रिय उनसे कुछ ज्यादा ही बहस बाजी कर सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
  • दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी का व्यवहार भी संतुलित रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें