फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल : जानें 31 मई को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
आज का दिन काफी रोमांटिक है। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को धन लाभ की सम्भावना है। शादीशुदा जिंदगी में सुख, शांति बनी रहेगी।अविवाहित नवयुवक—युवतियों के लिये विवाह का योग बन रहा है। प्रेम विवाह के लिये घर वालों की मर्जी मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
पति—पत्नी के रिश्तों में व्याकुलता बढ़ेगी। बेकार की बहस से बचें। आपकी वाणी की उग्रता आपके रिश्तों को चोट पहुंचा सकती है। विदेश पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति बेहतर होगी।

4 of 13
लव रिलेशन में आज मधुरता आएगी। आपकी शरारतें और रोमांस आपके लवर को काफी पसंद आएगा। प्रेम विवाह भी तय हो सकता है। प्रेमी के साथ संगीतमय शाम बिताएंगे। जीवनसाथी भावुक रहेगा। आपका साथ उसकी हिम्मत बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज काफी सावधान रहने का दिन है। प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। ब्रेकअप भी हो सकता है। वित्त संबंधी मामले को लेकर आपका बॉस आपसे नाराज हो सकता है। विवाहित जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव पार्टनर आपसे नाराज होकर आपसे विरूद्ध जा सकता है। हालांकि आप शायद इसकी परवाह नहीं करेंगे। आज मन मतवाला हो रहा है, अतिरिक्त प्रेम संबंध बन सकते हैं। पति—पत्नी के बीच भी टकराव रहेगा। साथी को मनाने के लिये फूल या सोशल मीडिया पर संदेश भेजना एक अच्छा विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
घर के झगड़ों से फुर्सत नहीं मिलेगी। ससुराल पक्ष भी हावी रह सकता है। आज प्रेमी को नाराज न करें क्योंकि यह नाराजगी जुदाई में बदल सकती है। लव पार्टनर पर प्यार न्योछावर करें। उसकी बात सुनें,निश्चित रूप से स्थिति बेहतर होगी।

8 of 13
रोमांटिक लाइफ के लिये आज का दिन बेहतरीन है। अपने साथी को रिझाने के लिए आप खूब सजेंगे—संवरेंगे। मनमोहक लिबास में सुन्दर लगेंगे। प्यार के पल एक साथ गुजारेंगे। आपका साथी आज आप पर फिदा है, अगर विवाह करना चाहते हैं, तो मौका उत्तम है परपोज कर दीजिये। अकेले युवक—युवतियों को भी लव पार्टनर मिल सकता है।

9 of 13
लव रिलेशन को लेकर मन में चिंताएं रहेंगी। जिस कारण प्रेमी से कहा—सुनी हो सकती है। वह आपको छोड़ भी सकता है। क्रोध को अपने पर हावी न होने दें। पति—पत्नी में भी धन और अस्थिरता को लेकर अनबन हो सकती है। आपकी सेहत भी ढीली रहेगी।

10 of 13
नई लव स्टोरी शुरू हो सकती है। अपने लव लाइफ और रिलेशन को लेकर भावनात्मक रहेंगे। प्रेमी के साथ ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। पति—पत्नी के रिश्तों में सहयोगी कर्मचारियों के साथ रिश्तों को लेकर अनबन रहेगी। जीवनसाथी को खुश रखने के लिये तारीफ करें।

11 of 13
अपने लवर को परिवार से मिलवाने के लिए आज अपने घर ले जा सकते हैं। सगाई या पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपनी मीठी वाणी से प्रेम के चंद शब्द बोलना ही आपके प्रेम संबंधों में जान डालने का काम करेगा। जीवनसाथी के साथ छुट्टियों पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

12 of 13
आप चाहें तो अपने साथी को प्यार देकर मौसम को सुहावना बना सकते हैं। विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद खत्म होंगे। मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित जातकों की शाम रोमांटिक हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
लव पार्टनर से अपनी तारीफ सुनकर आपका दिल गदगद हो जायेगा। आज का दिन बहुत उत्तम है। सोशल मीडिया पर फोटो डालें। प्रेमी को अचानक लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें