फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 31 जनवरी को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Fri, 31 Jan 2020 06:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 31 जनवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आज आपको भरपूर प्यार मिलेगा और घर में सुख शांति रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के लिए उपहार खरीद सकते हैं। पति-पत्नी बच्चों के फ्यूचर की योजना बनाने के लिए समय उत्तम है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ 
आज रिश्ते में साथी की कमी खलेगी। फेसबुक या व्हाट्सअप वीडियो कॉल से ही काम चलाना पड़ेगा। लव पार्टनर को उपहार देंगे तो वह प्रसन्न होगा। 

4 of 13
rashi
मिथुन
आप अपने प्रियतम के साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे। आज कह डालिए जो आपके मन में है, आज आपके मन की मुराद पूरी होगी। मैरिड कपल के लिए दिन उत्तम है क्योंकि उनकी वर्षों की मुराद आज पूरी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
लव पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार का साथ ख़ुशी प्रदान करेगा। प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी प्रेम के प्रति उदासीन हैं। आपको उसे मानना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह 
अपने प्रेमी या साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है। मामले को ज़्यादा तूल न दें और परिस्थिति को क़ाबू करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या 
आप अपनी वाणी से सारा काम पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर को इस बात से खुशी मिलेगी। आज कहीं रात को पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। 

8 of 13
rashi
तुला 
सुख और प्रेम की वृद्धि होगी। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। आज आप रिश्ते के महत्व को अपने जीवन में समझेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी और गलतफहमी दूर होगी। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक 
अपने साथी के साथ एक आनंदमय शाम बिताएंगे। अपने पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई भी गलती आप के प्रेम संबधों को खराब कर सकती है। 

10 of 13
rashi
धनु  
आज प्रेमी के साथ लंबी बातें होने वाली हैं। विवाह की बातचीत भी हो सकती हैं परन्तु घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम विवाह पर परिवार की मोहर  शायद न लगे। 

11 of 13
rashi

मकर 
सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स को मैसेज भेजते हुए दिन बीत सकता है। लव पार्टनर से तो मोबाइल पर ही बात होगी। जीवनसाथी को यह बात हो सकता है शायद पसंद न आए। उन्हें प्यार से मनाना पड़ेगा।

12 of 13
rashi
कुंभ
प्यार के मामले में आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। अपने लव पार्टनर के साथ शाम अच्छी बीतेगी। शादी के प्रपोजल के लिए आज का दिन उचित है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन 
आप प्रेमी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। मोबाइल पर ही बात कर काम चलाना पड़ेगा। लैपटॉप पर ज्यादा काम करते रहने के कारण ब्वॉयफ्रेंड से अनबन हो सकती हैं। लव पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें