फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 30 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Thu, 30 Apr 2020 03:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सफल रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में आज आपको मतभेदों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बढ़िया बनेंगे और आपका रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी आपसे खुश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। आपको अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति इज्जत और समझदारी का भाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। वे अपने शादीशुदा जीवन को इंजॉय करेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन वालों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में जीवन बिताने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतें होंगी और आपका प्रिय काफी डिमांडिंग हो सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और स्नेह की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में भी रिश्ता मधुरता की ओर बढ़ेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। जो किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज कुछ निराशा हो सकती है और अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
यदि किसी प्रेम संबंध में है तो आज आपको कोई अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और आपको अपनी संतान से भी सुख मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें