प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बनने का योग है, लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैटिंग करेंगें तो सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर आज का दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज अपने संबंधों को सेलीब्रेट करने का दिन है। आज आपके मन रोमांच, ऊर्जा से भरा हुआ है। नए रिश्ते बनेगें। बच्चों के साथ समय बिताने पर आज खुशी मिलेगी। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगें। प्रगति और लाभ का दिन पूंजी निवेश कर सकते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
माता के साथ कहा-सुनी हो सकती है। जिसका असर आपकी शादीशुदा जिन्दगी पर भी पड़ सकता है। मन में विस्मय रहेगा। खुद पर विश्वास रखें और मनोबल मजबूत बनाए रखें। पुराने संबंधों पर चाहकर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। जिससे मन थोड़ा दु:खी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
लम्बे समय से जीवनसाथी, लव पार्टनर की खोज आज पूरी हो जाएगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में जीवनसाथी में तब्दील हो सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आफिस के दोस्त के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं है। कोर्ट—कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। रिश्तों में सावधानी बरतने की जरुरत है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
ऊंची शिक्षा अथवा तकनीकी विद्या प्राप्त करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है। आफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
आपकी काफी दिनों की मेहनत का असर आज नजर आएगा। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशर या मसल पेन आपका दिन खराब कर सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज का दिन रोमांटिक बीतेगा। प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया में आज आप एक्टिव हो सकते हैं। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी—प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है। विदेश योग बन रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवार में कलह हो सकती है। यथाशक्ति संयम रखें। कोई धोखा दे सकता है। जरूरत है पति-पत्नी के आपसी तालमेल की। बहन-भाई से मन मुटाव हो सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
पारिवारिक रिश्तों को लेकर आप स्ट्रेस में आ सकते हैं, लेकिन लव रिलेशनशिप के लिए आज का दिन लकी है। आज आप अपने प्रेम का इजहार करके प्रेमी को इंप्रेस करने में कामयाब होंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। आपमें से कुछ अविवाहित लोगों को विदेश से विवाह का रिश्ता आ सकता है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
प्रियतम से आज प्रेम और लाभ दोनों प्राप्त हो सकता है। आज आपके रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था, वह समाप्त होगा। ध्यान रखें किसी की भावनाएं न आहत हों। अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है, तो आज वह आपको अपने अपने कार्यस्थल में मिलेगा।
मीन
जिन जातकों को कामकाजी पत्नी चाहिए, उनकी मनोकामना पूरी होगी। लाटरी, सट्टे, शेयर में आज निवेश कर सकते हैं, फायदा होगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत और आपकी क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लाएगी।