फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 मार्च : लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज तो लगता है आपके प्यार पर किसी की नजर लग गई है। मन विचलित रहेगा। घर की जिम्मेदारिय बढ़ेंगी। निसंतानों के लिये खुशी का दिन है संतान का योग बन रहा है। शाम तक समय सुधरेगा। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकती है। यह खबर पारिवारिक तनाव कम करेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आपका रूझान जीवन साथी की तरफ बढ़ेगा। अगर आप राजनीति, वकालत या टीचिंग से सम्बन्धित कार्य करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से सम्बन्धित कोई बुरी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा है। मनपसन्द जीवन साथी मिल सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। व्यापार और नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने फ्रेंड या जीवन साथी से दूर ले जायेगी। सावधान रहें। शेयर या सट्टे में निवेश न करें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज आप खुश रहेंगे। आप जैसा लव पार्टनर चाहते थे वैसा मिलने की संम्भावना है। आज मौज मस्ती रहेगी। सगाई हो सकती है। आप अपने पार्टनर के लिये गिफ्ट खरीदेंगे। जरूरत है अपने प्रियतम की भावना को समझने की। अगर आप इसका आदर करेंगे तो रिश्ता लम्बा चलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आपकी रिलेशनशिप को किसी की नजर लग गयी है कन्फूशन के कारण आप कोई गलत कदम न उठा लें। सतर्क रहें। नये रिश्ते बिना सोचे समझे न बनाये। अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिये समय अनुकूल है। सेहत खराब हो सकती है कमजोरी महसूस कर सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आप लंबे समय से अपना जीवन साथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाईफ सामान्य रहेगी। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, लव लाइफ के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेम में रोमांच है। आज आप अपने वाणी और व्यवहार से सबका मन मोह लेंगे। ऑफिस, कालेज, व्यापार में आप दूसरों को इम्प्रेस करेंगे। पुराने लव रिलेशन मजबूत होंगे और नए बनेगें। ओवर रोमांटिक होना महंगा पर सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा आज अधिक है। सेहत ठीक नहीं हैं। घर परिवार से दूर जा सकते है ओवर कॉन्फिडेंस के कारण धन का नाश हो सकता है ऑखों की परेशानी डॉक्टर के दरवाजे पर ले जायेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक लव मैरिज करना चाहते थे उनके लिये दिन उत्तम नहीं है। हो सकता है आपके रिश्ते को घर वाले स्वीकार न करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपको दिक्कतें आ सकती हैं। रोमांस के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेश में विवाह करना चाहते हैं। उन्हें अपना लाइफ पार्टनर आज मिल सकता है। बच्चों व परिवार के रिश्ते मजबूत बनेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
विवाहित दम्पति अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रखें। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिये दिन अच्छा है। जीवन साथी के साथ आज आपकी ईगो आपके रिश्तों के बीच आयेगी। अहम की भावना आपके बनते रिश्ते बिगाड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में रोमांस तो है लेकिन विश्वास कम है। अपने साथी का साथ दीजिये। उनकी हिम्मत बनिये।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
ऊंची शिक्षा तकनीकी विद्या प्राप्त किये जातकों के लिये दिन उम्मीदों से भरा है। आफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का  माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
नौकरी में सफलता मिलेगी। लव मैरिज का योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। परेशानियां भी बड़ी हो सकती हैं। बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें