फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 26 जून को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष- प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। छोटी-छोटी बात पर लड़ाई हो सकती है। आपके जीवन में कोई नये मित्र का आगमन हो सकता है। कामकाजी साथी की तलाश है। एकल जीवन जी रहे लोगों को प्रियतम मिल सकता है। जिन नवयुवकों के प्रेम में किसी कारणवश दूरियां आ गईं थीं, उनके लिये दिन खुशियां लाया है। विवाह संबंधी योजनाएं बनाने के लिए दिन उत्तम है। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ- 
विवाह का योग बन रहा है। मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। कार्यालय में किसी सहयोगी की तरफ आकर्षित होंगें। पति-पत्नी के बीच आज रोमांस चरम पर रहेगा। जिस कारण आज आप अत्यधिक उत्साहित महसूस कर सकते हैं। नवयुवकों के बीच विवाह को लेकर विवाद रहेगा। साथी से जुड़ाव बनाए रखें, इससे आपसी विवाद कम होगा। जीवन के हमसफर का साथ आपको बेहतर भविष्य की तरफ ले जायेगा।

4 of 13
मिथुन- प्रेमी संग दूरियां बन सकती है। यात्रा या ट्रांसफर के कारण आपको एक दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। भावी जीवन के हमसफर का साथ आपको बेहतर भविष्य की तरफ ले जाएगा। सोशल मीडिया से बहुत से लोग आपको दोस्ती का प्रस्ताव भेज सकते हैं। अगर नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं या विवाह के बन्धन में बंधना चाहते हैं, तो परिवार का सहयोग कम मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- प्रेम के रिश्तों में कड़वाहट और दूरियां कम करने के लिये दिन उत्तम है। प्रेम में निराश हैं, तो आज आपको कोई नया साथी मिल सकता है। आपके साथी तबियत ख़राब हो सकती है। ऐसे में अपना ईगो छोड़ें और उसके साथ हाथ मिलाएं। आज जीवनसाथी के साथ कम समय व्यतीत होगा। वह अपने काम को ज्यादा महत्व देगा। सरकारी योजनाओं पर कार्य करने के लिए दिन उत्तम है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह- धन और आर्थिक स्थिति के कारण साथी नाराज हो सकता है। लव पार्टनर, से विवाह की बात चल सकती है। आप अपने जीवनसाथी से अत्यधिक प्रेम करते हैं, इसलिए कुछ लोगो की बातों में आकर उस पर शक न करें। भाई- बहन का सहयोग दूरियां कम करेगा। अगर कोई पुराना झगड़ा चला आ रहा है, तो उसे निबटाने में समझदारी है। आपस में बातचीत करके गलतफहमियां दूर करें। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या– काम की अधिकता और ढेर सारी जिम्मेदारी आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित करेगी। अपने साथी की भावना को पूरा महत्व दें और जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें। प्रेमी को खुश करने के लिये तोहफा खरीद सकते हैं। आपसी संवाद से प्यार बढ़ेगा। 

8 of 13
तुला- विवाह में किसी कारण विलंब हो सकता है। घर—परिवार की समस्याएं दिमाग पर हावी रहेंगी। अगर किसी कारणवश साथी नहीं मिल रहा तो मित्रों से सलाह लें। कुछ जातको के लिए रोमांस से भरा दिन रहेगा। पूरा दिन घूमने-फिरने और मूवी देखने आदि में गुजर सकता है। सोशल मीडिया पर जुड़ाव प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगा। कुछ जातकों के अतिरिक्त प्रेम सम्बन्ध और विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण को लेकर उसका प्रेमी नाराज रहेगा। 

9 of 13
वृश्चिक – प्रेम प्रसंग के लिए दिन बेहतरीन है। आज लव पार्टनर का साथ मिलेगा। दिन रोमांस भरा रहेगा। साथी के साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपका दिन अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का है। जो मित्र आपसे दूरियां रखते थे, आज वह भी आपके साथ होंगे। अकेले लोगों को प्रेमी का साथ मिलेगा। नए दोस्त के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

10 of 13
धनु– आप सरलता से अपने पार्टनर की बात मान जाएंगे। कुछ जातक का दिल प्रेम से लबरेज है। शायद आपको प्रियतम के अलावा कुछ सूझ भी नहीं रहा। वैवाहिक दम्पति परिवार के साथ उपयुक्त समय बिताएंगे। मन थोड़ा विचलित है। सेहत भी ढीली हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। बच्चों की तरक्की या नौकरी जीवन में खुशियां ला सकती है।

11 of 13
मकर– लव पार्टनर को आज इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। दिन बेहतरीन है। प्रेमी पर खर्चा कर सकते हैं। अगर कर्ज लिया हुआ है, तो वह समाप्त हो सकता है। ऑफिस का कोई सहयोगी प्रेम का प्रस्ताव पेश कर सकता है। प्रेमी अपने परिवार से मिलवा सकता है। हमेशा से जो शब्द प्रेमी से सुनना चाहते थे, वह आज आपसे आपका साथी कह सकता है।

12 of 13
कुंभ– आज आपकी प्रगति और फायदे का दिन है। आज आप थोड़े भावनात्मक या संवेदनशील हो सकते हैं। आज दिन को हंसी-खुशी बिताएंगे और पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। साथी के संग संबंधों में मजबूती आएगी। सोशल मीडिया, कम्प्यूटर, मोबाइल आदि से प्रेमी अपना जुड़ाव बनाए रखें। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो उसे जुड़ाव बनाए रखें। अपने प्यार का उसके सामने इजहार करें। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन– आज का दिन रोमांस का है, लेकिन आपका अधिकांश समय काम करते बीतेगा। प्रेम विवाह के लिये परिवार को मनाने का उत्तम दिन है। हालांकि घर वाले मुश्किल से मानेंगे। आपकी वाणी की मधुरता जीवनसाथी को आकर्षित करेगी। जो बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें