फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 22 मार्च : लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Thu, 21 Mar 2019 10:55 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री और ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के घर खुशी की खबर आ सकती है। आने वाले समय में शहनाई बज सकती है। आपका व्यक्तित्व और सुशील स्वभाव सभी का मन मोह लेगें। आज बच्चों की तरफ से पैरेन्ट्स को खुशी मिलेगी। कंपटीशन आदि में बच्चे अच्छा रिजल्ट लाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज आपकी वाणी से फूल झड़ रहे हैं। आप सभी का मन मोह सकते हैं। प्रियतम, लव पार्टनर का दिल जीतने की कोशिश करें। मन की व्याकुलता के कारण अविश्वास की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी की अनबन परिवार में नकारात्मकता ला सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों से परेशान रह सकते हैं। लम्बी यात्रा के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ सकती हैं। प्रेमी या जीवन साथी की तरक्की हो सकती है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको अपने मन मुताबिक साथी मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव लाइफ में कुछ बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंधों में खुशी की खबर मिल सकती है। विवाह योग है। अगर आप लव मैरिज करना चाहते है तो अपने माता-पिता को अपने फ्रेंड से मिलवाएं। शादीशुदा लोगों के लिए आज आनंन्द का दिन है। पुराने झगड़े आज खत्म होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव लाइफ में पुरानी चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है जिस कारण साथी रुठ सकता है, लेकिन फिर भी पार्टनर का सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार को आज ठीक रखें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
अपने प्रेमी का दिल जीत लेंगे। अगर आप सिंगल है और कामकाजी जीवनसाथी ढूंढ रहें हैं तो आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की कमी खल सकती है। यह समय पुरानी बातों को भूल कर नई शुरुआत करने का है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव लाइफ में परेशानियां आ सकती है। रिश्ते बेहतर करने की कोशिश न करें। लव पार्टनर नाराज होकर दूर जा सकता है। आपकी आशा निराशा में बदल सकती है। सरकारी कार्यों में काम करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
अपनी रोमांटिक लाइफ में संतुलन बना कर रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में भी खुशी का माहौल है। मंगल कार्य सम्पन्न हो सकते है। सेहत का ख्याल रखें। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। जीवनसाथी से धन लाभ होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज का दिन प्रेम सम्बन्धों के लिये अच्छा नहीं है। लव पार्टनर धोखा दे सकता है या सगाई टूट सकती है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आफिस के कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस कारण दूरियां बढ़ेंगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आज छुट्टी के दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन विशेष रहेगा। पुराने सम्बन्धों की नई शुरुआत के लिये विवाह का योग भी बन रहा है। अगर सगाई करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ साबित होगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आपसी समझ और व्यवहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा। थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। लव पार्टनर अपने कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपको कम समय देंगे। उनकी जिम्मेदारियों को समझें। शाम के समय अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
अगर आज अपने प्रेम का इजहार नहीं किया तो संम्भव है यह रिश्ता या दोस्ती हाथ से निकल जाए। अगर मिल नहीं पा रहे तो फोन पर मैसेज ही कर दें। पति-पत्नी के लिये दिन शानदार रहेगा। बच्चों एवं परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें