पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम और विवाहित जीवन में छोटे मामले भी बड़े बन जाएंगे लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपसे कोई वस्तु या मनोकामना पूरी करने को कह सकता है और न पूरी करने पर लव लाइफ का तालमेल खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपको अगर कोई पसंद है तो अपने मन की बात कह दें। मन में न रखें क्योंकि हो सकता है आपको अपनी लव लाइफ को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े। घर की अनबन आपके प्रेमी जीवन पर असर डालेगी।
4 of 13
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव पार्टनर और जीवन साथी के साथ संबंधो को मजबूत बनाने के लिए आप पूरा योगदान देंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। दोस्त के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल जीत लेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपका दिमाग कुछ कह रहा है और दिल कुछ कह रहा है। इसी भ्रम में आज का दिन गुजरेगा। किसी विदेशी दोस्त से मदद मिल सकती है। अगर आपने विद्या विदेश से ग्रहण की है तो कोई पुराना स्कूल और कालेज का दोस्त आपकी लव लाईफ में परिवर्तन ला सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आज आपके मन का मीत आपको मिलेगा। बहुत बातें होंगी और मुलाकातें भी होंगी। अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गये वादों का असर लम्बा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधो के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। पति पत्नी में आपसी ताल मेल जीवन की नीरसता को कम करेगा लेकिन ध्यान रहें कि लव लाईफ में टाईम पास जैसा दृष्टिकोण आपके पार्टनर को हमेशा के लिए आपसे जुदा कर देगा।
8 of 13
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकता है। सगाई के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसन्द न आएं।ऐसे में किसी मित्र या बहन का सहारा लें।
9 of 13
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें अब बैंड बाजा बजाने की। विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। आपका जीवनसाथी भी आपकी हर बात मानने के लिये राजी है। अचानक कोई खबर मिलेगी। विदेश जाने का योग बन रहा है।
10 of 13
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज शायद आपका रिश्ता बनते बनते टूट जाएंं। सावधानी से कार्य करें।लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की सेहत आज आपको चिन्ता में डाल सकती हैं।
11 of 13
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। जो मित्र आपको ताने देते थे आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं लेकिन ज्यादा हिम्मत कहीं आपके रिश्ते खराब न कर दे इस बात का ध्यान रखें।
12 of 13
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं। कोशिश करें आज व्यस्त रहने की और आफिस, व्यापार आदि में मन लगाएं। आज आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। निजी मामलों से दोस्त और लव पार्टनर को दूर ही रखें।
विदेश में रहने वाले लोगों का अपने परिवार घर से कनेक्शन बना रहेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल और सोशल मीडिया द्वारा उससे बात हो जाएगी। लम्बे इन्तजार के दिन खत्म हो रहे हैं जरूरत है तो बस थोड़ी सी हिम्मत जुटाने की।