फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल का लव राशिफल : लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता खतरे में है, तो कुछ दिनों के लिए अपने कदम पीछे हटाना ठीक रहेगा। घर में रख—रखाव को लेकर तनाव रहेगा। आप मिलनसार हैं और अपनी इस योग्यता से फायदा उठाएंगे। प्रेमिका से बहस हो सकती है। आज आप अपने प्रेमी से उपेक्षित महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
पुराने प्रेम संबंधों में एक बार फिर से उभार देखने को मिल सकता है। आप अपने नए प्यार की बेझिझक शुरुआत करेंगे। अचानक बॉस से खुशखबरी मिलेगी। जिसे आप पति—पत्नी से शेयर करेगें। मूड आज बहुत रोमांटिक है, लेकिन मन में डर भी है कुछ खोने का।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है। विदेश योग बन रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवार में कलह हो सकती है। यथाशक्ति संयम रखें। कोई धोखा दे सकता है। जरूरत है पति—पत्नी के आपसी तालमेल की। बहन-भाई से मन मुटाव हो सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज अचानक कोई खबर मिलेगी। अभी तक जो पति—पत्नी या प्रेमी—प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था, वह ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय जरूरत है सही और गलत की पहचान करने की। कोई मंहगा गिफ्ट साथी को खुश करने के लिए खरीद सकते हैं। मीठे शब्द बोलें। वाणी की उग्रता आपके सम्बन्ध खराब कर सकती है।
 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
आज तो सब काम आपके मन मुताबिक होगा। सिर्फ जरूरत है क्रोध पर नियंत्रण करने की। आपकी जल्दबाजी आपकी कोशिशों का पलीता लगा सकती है। आज आपको शांत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से विचार नहीं मिलेगें। पत्नी या प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं और शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। 
 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
आज आपकी लव लाइफ उत्तम रहेगी। लव पार्टनर से कोई प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है। आज मित्रों की संख्या बढ़ेगी। प्रेमी के साथ आज पिक्चर देखने जा सकते हैं। आज आपको प्रेम में आगे बढ़ने के बहुत अवसर मिलेंगे। नए साथी भी बनेंगे। 
 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
वैवाहिक जीवन में संतान को लेकर जो चिंता चली आ रही थी, उसका निवारण हो जायेगा। मौज-मस्ती व आनंद के मूड में रहेंगें। परिवार को पूरा समय देंगें। अति उत्साहित हो कर कोई अनैतिक कार्य न करें। फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। गर्लफ्रेन्ड से मोबाईल पर लम्बी बात होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
कुछ लोग आलोचना कर सकते हैं। आज माता—पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा। प्रेमी को खुश करने के लिए खरीदारी करेंगे, जिस कारण आपके आर्थिक खर्चे बढ़ेंगे। लेन—देन में पूरी सावधानी रखें। ज्यादा कीमती उपहार न खरीदें। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
एक नए रिश्ते की सम्भावना बन रही है, जो विवाह में भी तब्दील हो सकता है। आप एक खूबसूरत पढ़ा—लिखा साथी चाहते हैं। आप आज जो भी संबंध बनाएंगे, वह वह लम्बा चलेगा। अपने प्रेमी या साथी पर विश्वास करना थोड़ा कठिन होगा। जिसके कारण थोड़ा मनमुटाव रहेगा।  
 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
नए लव पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। धोखा मिल सकता है। पुराने सम्बन्धों पर विश्वास रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्य में अपना सौ प्रतिशत दें। प्रगति का समय है। सही जगह निवेश करें। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगें। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
आज आप सरकारी क्षेत्र में नेतृत्व प्राप्त करेंगें। वैवाहिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिर्वतन देखे जा सकते हैं। युवा वर्ग लव पार्टनर के साथ समय का सदुपयोग करेंगे। साथी के साथ कोई नया प्लान या योजना बन सकती है। आज आप पार्टी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन 
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बड़ों की सलाह व्यापार में प्रगति लाएगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आज आप किसी स्वजन को याद करके भावुक रहेगें। साथी के साथ लम्बी ड्राईव पर जा सकते हैं। अपने साथी की प्रतिभा का गलत आंकलन न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने—फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें