फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 20 जून को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष- दिन खुशियां लाएगा। सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित न रहें, बल्कि मिलकर प्रेम का इजहार करें। शादीशुदा दंपत्ति के लिए दिनअनुकूल है। आप महसूस करेंगे कि आपका साथी आपसे कितना प्रेम करता है। खुश होकर अनाप-शनाप न खाएं। एसिडिटी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ- रिश्तों में बदलाव आ रहा है। वह पहले से बेहतर हो रहे हैं। जरूरत है अपनी वाणी और खर्चों को कंट्रोल करने की। अगर संतान की चाह है तो पूरी होगी। विदेश अगर पार्टनर रहता है तो उससे खुशी की खबर प्राप्त होगी। 
 

4 of 13
मिथुन- आपके पास मौका है समय एक साथ गुजारने का। शाम विशेष रूप से रोमांचित होगी। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगर अकेले हैं तो किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। दोस्ती से आगे रिश्ता बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- आप आज ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर हैं। आपका आकर्षण आपके लवर को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह- प्रेम में रिश्तों के लिए दिन सामान्य है। काम की अधिकता के बाद आज लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने का समय निकाल पाएंगे। युवक-युवतियों के लिए दिन उत्तम है। साथी का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या– लव और रोमांस में संयम की जरूरत है। किसी भी चीज की अधिकता रिश्तों को खराब कर सकती है। मित्र या प्रेमी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। नौकरी या व्यवसाय में आपकी कार्यक्षमता सबको खुश करेगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला- दिन भाग्यशाली है। हर क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिस व्यक्ति से आप विवाह करना चाहते थे वह आपको प्रपोज कर सकता है दिन का लाभ उठाएं। 

9 of 13
love rashifal
वृश्चिक – रिश्तों में समझदारी से काम लें। प्रेम में आपसी विश्वास काफी अहमियत रखता है। आप शादी व प्रेम संबंधों से कुछ पाना चाहते हैं। यह आपके साथी को पसंद नहीं आएगा। विवाहित दंपत्ति में आपके घर परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। बात को ज्यादा न बढ़ाएं। वाहन संभाल कर चलाएं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु–  नौकरी में चुनौती आ सकती है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जरूरत है हिम्मत से काम लेने की। प्यार के रिश्ते आशापूर्ण हैं। कुछ समय लग सकता है आपसी समझ बनाने में। सुन्दर प्रेमी या जीवनसाथी मिलेगा। आपकी सौम्यता लोगों का दिल जीत लेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर– विपरीत सेक्स से दोस्ती बढ़ेगी। लवपार्टनर आपके जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को सपोर्ट कर सकता है। मैरिड कपल को एक दूसरे का आदर करना चाहिए। प्यार रिलेशन को परफेक्ट बनाएगा। पति-पत्नी का रिश्ता अच्छा होगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- आपका प्रेमी आपकी सब बात सुनेगा और मानेगा। दीवानापन सा रहेगा विवाह के लिए अधीर हो सकते है। विदेश जाने का योग बन सकता है। जीवनसाथी परेशान हैं। आप उसकी हिम्मत बनिए। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम करेगी। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन– दिन आपके फेवर में नहीं है। आपकी दोस्ती किसी कारणवश टूट सकती है परेशान न हो, जीवन में रोमांस वापस आएगा। अपने मन की बात अपने लव पार्टनर को बताए। वह आपकी मुश्किलों को समझेगा। पत्नी की सपोर्ट से घर में खुशियां आएगी। सगाई की बात टल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें