फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 2 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 02 May 2020 01:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 2 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का मूड आज थोड़ा ऑफ रहेगा। प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि ये सब सोशल मीडिया अथवा के माध्यम से ही संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
आज प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर जड़ें गहरी हो सकती हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर घरवाले आपके रिश्ते पर सवाल उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें