फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 मार्च: जानें प्रेम और वैवाहिक जीवन को लेकर क्या कहता है आपका भाग्य

Wed, 18 Mar 2020 09:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन भविष्य की चिंताएं आपको बेचैन करेंगी। वहीं प्रेम जीवन में भी समय अच्छा बीतेगा। यदि दूर रहते हैं तो साथी से सोशल मीडिया में प्यारभरी बातें होंगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
दांपत्य जीवन आज कमजोर है। जीवन साथी के झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर ही रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। दांपत्य जीवन से सुकून मिलेगा। यदि लाइफ पार्टनर काम की वजह से दूर है तो उनकी याद सताएगी। वहीं प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य का परिचय दें। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको अच्छी लगेंगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में उनको साथी की आज अधिक याद आएगी। हालांकि उनसे संवाद जारी रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम जीवन में भी किसी बात को लेकर असंतोष की भावना हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बढ़िया रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भलाई का कोई काम करेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दोनों के बीच रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। प्रियतम आपसे इस बात की शिकायत कर सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है, झगड़ा हो सकता, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन को आज कम समय दे पाएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें