फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 15 May 2020 05:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 15 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ेगा और अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। उनसे प्यार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आप के प्रति अपनी हर इच्छा जताएगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपके मन में चिंता का भाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ में खूब बातचीत करेंगे और प्यार बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जीवनसाथी के सहयोग से इसमें आपको मदद मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप विवाह के बारे में सोचने लगेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका पूरा ख्याल रखेगा। वह परिवार में अपनी जगह बनाएगा। यदि प्रेम रिश्ते में हैं तो प्रियतम की तबियत आज थोड़ी ढीली रहेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
गृहस्थ जीवन पूर्ण रूप से सुख शांति पूर्ण और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ आप भविष्य के सपने बुन सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रियतम से बातचीत होंगी। अगर सिंगल हैं तो आज किसी आपके दिल को कोई भा सकता है। गृहस्थ जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत में डूब जाएंगे। इससेआपका रिश्ता और भी गहरा होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपके रिश्ते में आपसी समझदारी और रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश भी शामिल होगी। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें गृहस्थ जीवन में आज मजबूती के साथ खड़े होना होगा और अपने जीवन साथी का संबल बनना होगा क्योंकि इस समय में उन्हें आप की जरूरत है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा और जो लोग किसी प्रेमी सम्बन्ध में हैं उन्हें आज अपने रिश्ते में कुछ नई और खुशी की बातें पता चलेगी जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें