फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल : 15 जून को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष- आज का दिन शुभ है। लव रिलेशन आज मजबूत होंगे। आज आप अपनी वाणी और व्यवहार से मन मोह लेंगे। ऑफिस, कॉलेज व्यापार आदि में आप दूसरों को खुश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ- घर की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। मन विचलित रहेगा। नि:सन्तानों के लिए खुशी का दिन है संतान का योग बन रहा है। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। यह खबर पारिवारिक तनाव कम करेगी।

4 of 13
मिथुन- जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं। सावधान रहें शेयर सट्टे में निवेश न करें।
    
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- व्यापार एवं नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने मित्र या जीवनसाथी से दूर ले जाएंगी। काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। अविवाहितों के लिए मन पसंद जीवनसाथी मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह- प्रेमी से ज्यादा बात आज नहीं हो पाएगी। मोबाइल व सोशल मीडिया पर ही कनेक्ट हो पाएंगे। प्रेम विवाह का संयोग है, अगर आप अपने लव पार्टनर को अपना हमसफर बनाना चाहते हैं, तो आज का दिन सगाई करने के लिए उत्तम है। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या– आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे। लव लाइफ में स्ट्रेस रहेगा। बॉस से तनाव के कारण आप अपने प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।

8 of 13
तुला- आज प्रेमी और जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। यात्रा पर जा सकते हैं और वहीं आपको लव पार्टनर मिल सकता है। मित्रता का हाथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाएं। नए मित्र जीवन में खुशियां लाएंगे।

9 of 13
वृश्चिक– आपके पार्टनर के साथ कनेक्शन बेहतर हो सकता है। टेक्नोलॉजी का आप भरपूर उपयोग करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ हर लम्हों में पूर्णता से जिएंगे। माता आपके हर कार्य में साथ देंगी।

10 of 13
धनु– आज आपको प्यार करने वाला साथी मिल सकता है। आप भावनात्मक हो रहे हैं। आपसी समझ बढ़ेगी। किसी भी प्रकार की अश्लील हरकत आपके संबंध को तोड़ सकती है। 

11 of 13
मकर– आज आप गुस्से और क्रोध पर काबू रखें। संयम के साथ काम लें अन्यथा रिश्तों पर असर पड़ेगा लव पार्टनर से क्रोध के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। 

12 of 13
कुम्भ–  आज आप पूर्णतया अपने लव पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे। वह भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। विवाहित दंपत्ति बच्चों को लेकर उनके भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा, जिसे आप समझदारी से निवेश करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन– टूटे हुए विवाह संबंध आज जुड़ सकते हैं। परिवार के साथ डिनर पर जा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। धन योग बन रहा है और नौकरी में तरक्की भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें