फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 जनवरी: इन पांच राशियों के बुलंद है सितारे, प्रेम जीवन में मिलेगी सफलता

Wed, 15 Jan 2020 04:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 15 जनवरी 2020 का लव राशिफल (Daily love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
वैवाहिक जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा और आप अपने काम में व्यस्तता के चलते प्रिय की बात नहीं मान पाएंगे, जिसका उन्हें अफसोस होगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियतम के मन आपके प्रति प्रेम और रोमांस का गुबार उठेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपके किसी महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय को अपने मन की बातें बताएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
प्रेम जीवन में आपको आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार भी खुलकर करेगा जिससे आपकी खुशी कई गुना बढ़ जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं। उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे या नहीं आप कई मोर्चों पर बेहतर तरीके से दिन बिताएंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। खुशनुमा यात्रा से आपका दिन बन जाएगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
वहीं दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी के द्वारा को समाज में ख्याति प्राप्त होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा, क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्यार में कोई सुनहरा मोड़ आएगा। अगर नया-नया प्यार है तो आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपको कोई अच्छा लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें