आप भावनात्मक हो रहे हैं। आपने जो उम्मीदें अपनी लव लाइफ से की थी वह सार्थक होंगी। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका साथ और प्यार वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा। प्रेमी एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी को रिझाने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के लिये श्रेष्ठ दिन है। आज आपको नया साथी भी मिल सकता है। व्यापार में निवेश करने के लिये उत्तम दिन है।
आपका साथी आज प्यार का इजहार कर सकता है। व्यापारिक भाग दौड़ में परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी का मनोबल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन वालों के लिये दिन उत्तम है।
दिन की शुरुआत प्रेमी से बात करके होगी। प्यार का खुशनुमा पल एक साथ बिताएंगे। व्यापारिक कार्य के लिये यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी को किसी निवेश में फायदा हो सकता है।
प्रेम संबंधों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने प्रेमी के साथ चाहते हुए भी एक साथ समय व्यतीत नही कर पाएंगे। किसी अकारणवश मनमुटाव हो सकता है। बिना बात की बात को ज्यादा न बढ़ाए। जीवनसाथी का ख्याल रखें ताकि नाराजगी न बढ़े।
अविवाहितों के लिए दिन खुशियां लाएगा। हर प्रकार से अनुकूल दिन है। सगाई की भी बात बन सकती है।व्यापार में निवेश कर सकते हैं। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है।
प्रेम संबंधों में आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। विदेश से रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने दुश्मन से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
मन चंचल हो रहा है।नए प्रेम संबंध या मित्र बन सकते है।इस समय आप भावनात्मक है, प्रेमी से काफी उम्मीदें लगाएंगे। शादी के लिए समय उत्तम है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।
आज आप कार्य को प्राथमिकता देंगे। घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपने प्रेमी को स्वर्ण आभूषण गिफ्ट कर सकते है। शाम रंगीन है, प्रेमी के साथ खूबसूरत पल बिताएं। जीवन में प्रेम की नई ऊर्जा का संचार होगा।