प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
मेष
अगर आप अकेले हैं, रोमांस जीवन में नहीं हैं तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की संभावना है। इस बार आपके रिश्ते लंबे चलेंगे। जीवनसाथी के साथ परिवार से कारण झगड़ा हो सकता है। साथी के भावनाओं की इज्जत करें, वह आपका साथ देगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ
तबीयत खराब हो सकती है लेकिन लव पार्टनर को दिया हुआ वादा पूरा करेंगे। एक साथ शाम बिताएंगे। पति-पत्नी का दिन अच्छा बितेगा। बच्चों के रिजल्ट अच्छा आने के योग है। हालीडे का कार्यक्रम बन सकता है।
4 of 13
मिथुन
पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। पहले से की गई प्लानिंग पर काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क
विवाह और प्रेम के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने प्रिय से बहुत लगाव है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। प्रेमी को यात्रा से फायदा मिलेगा। घर परिवार में खुशी की खबर आ सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह
आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है चोट लग सकती है अथवा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के भाग्य से तरक्की मिल सकती है। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
बास से कहासुनी हो सकती है, अपने पर संयम रखें। दूरियां कम होंगी और साथी के करीब आएंगे। लव पार्टनर शादी के लिए बाधित कर सकता है। जीवनसाथी से मिलकर नए व्यापार की योजना बना सकते हैं।
8 of 13
तुला
आप खुशनुमा पल एक साथ बिताएंगे। आज आप बेझिझक अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करें। शारीरिक संबंधों को लेकर आपके बीच में सहमति रहेगी।
9 of 13
वृश्चिक
लव रिलेशन के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा, अपने प्रेमी के साथ चाहते हुए भी समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें वरना नाराजगी बढ़ सकती है। किसी कारणवश मनमुटाव हो सकता है। बात को कम शब्दों में निपटाएं।
10 of 13
धनु
भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज आप अपने पर्सनल कार्य को प्राथमिकता देंगे। घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपने लव पार्टनर को ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
11 of 13
मकर
विदेश से रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने दुश्मन से अचानक मुलाकात हो सकती है, कोशिश करें स्थिति को एवाइड करने की। लव वर्डस एक साथ शॉपिग करने जा सकते हैं। इक्कठे शाम बिताएंगे।
12 of 13
कुम्भ
नये मित्र या लव रिलेशन बन सकते हैं। मन चंचल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। कुछ लोगों का वेडिंग साइट पर जीवनसाथी चुनने में समय बीतेगा।
मीन
संगीत कला में दिल लगेगा। प्रेमी से जोर जबरदस्ती न करें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की मीठी वाणी कानों में रस घोलेगी। बच्चों के लिए उत्तम दिन है। अगर आपको अभी तक मित्र या लव पार्टनर नहीं मिला है तो निराश न हों, जल्द ही पार्टनर की एंट्री हो सकती है।