फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 11 मई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 11 May 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 11 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। जीवनसाथी मजबूती से आपके साथ खड़ा रहेगा। वह आपकी जरूरतों को पूरा करेगा। प्रेम जीवन में भी समय पक्ष में रहेगा। यदि किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। दिन अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खे लिए दिन कमजोर है। जीवन साथी के झड़प हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान तनावपूर्ण रहेगा। प्रियतम को आपके प्यार पर शक हो सकता है। उनके शक को दूर करें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। प्रियतम से मिलना तो संभव नहीं हो पाएगा, लेकिन दोनों के बीच प्यारभरा संवाद बना रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बरकरार रहेगा। जीवनसाथी का मूड उखड़ा-उखड़ा रह सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
जीवनसाथी से भी संबंध बढ़िया बनेंगे। यदि कुछ खटास थी तो वह दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी। प्रियतम को किसी तरह के अंधेरे में न रखें अन्यथा यह रिश्ते के लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवन साथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। आप उनकी जायज मांगों को पूरा करेंगे। वहीं प्रेम जीवन के लिए दिन आशानुकूल है। लव पार्टनर आपके जज्बातों की पूरी कद्र करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। जीवनसाथी आज आपसे खफा हो सकता है। उनको नाराज न करें। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखने का प्रयास करेंगे और काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके और जीवनसाथी के बीच रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम जीवन में भी किसी बात को लेकर नीरसता हो सकती है। लव पार्टनर आपसे कोई बात छिपा सकता है।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। लव पार्टनर आपके ऊपर हावी रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति पक्ष में रहेगी। जीवनसाथी थोड़ी समय के लिए नाराज हो सकता है, लेकिन जल्दी ही आप उन्हें मना लेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आप दोनों के बीच समझदारी बढ़ सकती है, जिससे रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित दिखाई दे सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है। इसलिए ऐसी बात प्रियतम को न कहें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें