फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 10 मार्च को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Tue, 10 Mar 2020 08:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल - फोटो : लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 10 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेष राशि 
दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वृष राशि 
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। 

4 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिथुन राशि 
दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल क्षेम पूछेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
A Lady - फोटो : Pixabay
कर्क राशि 
दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिंह राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा लेकिन जीवन साथी बीमार पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कन्या राशि 
जो लोग शादीशुदा हैं, उनको दांपत्य जीवन का पूरा सुख मिलेगा और आपकी संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। 

8 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुला राशि 
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से मन की बात साझा करने के अवसर मिलेंगे, जिससे आपका रिश्ता सुधरेगा।

9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा।

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धनु राशि 
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा।

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मकर राशि 
जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुंभ राशि 
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीन राशि
दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। यदि प्रेम जीवन में हैं तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें