फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 10 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 10 Apr 2020 06:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 10 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन में भी स्थितियां बढ़िया रहेंगी। साथी से आज प्यार वाली तकरार भी देखने को मिल सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी बढ़िया चलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
प्रेम जीवन भी बढ़िया रहेगा। यदि सिंगल हैं तो आज आपको कहीं से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। अगर शादीशुदा जातक हैं तो दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपकी समझ मिलेगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेमी से बिना बात के झगड़े से बचें। मधुर व्यवहार लव पार्टनर को आकर्षित करेगा। संगीतमय वातावरण में मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी में विश्वास बढ़ेगा। साथी के आकर्षण से मन पुलकित रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
आज आपका मन उलझन में है। प्रेमी आज मिलने से मना कर सकता है। प्रेम संबंधो को लेकर मधुर रहें। आज शांत रहने की आवश्यकता है। समय जीवनसाथी के साथ बिताएं, उनसे प्यारी प्यारी बातें करें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेमी का साथ पाकर मन मतवाला हो रहा है। आपका उतावलापन, ऊर्जा प्रेमी को आकर्षित करेगी। आपके प्यार को परिवार की हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन में भी प्रेम पूर्ण समय बीतेगा। अगर जीवनसाथी का साथ आपको पुनः तरोताजा कर देगा। वहीं जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकतें हैं। लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से तर्क करने से बचें। वहीं दांपत्य जीवन में संतान को लेकर आप बेचैन दिखाई देंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
लव रिलेशन में अचानक बदलाव आ सकता है। रिलेशन बेहतर होंगे। प्रियतम आपके और करीब आएगा। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को जीवन साथी की सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां बनी रह सकती हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
रिलेशनशिप में प्रेमी के साथ कहा-सुनी हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आज परेशान रह सकता है, आप उसकी हिम्मत बनने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। आपके द्वारा साथी का मूड ऑफ हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें। वहीं शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पर जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें