फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 9 जनवरी: जानें प्रेम-रोमांस और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 09 Jan 2020 09:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल
पढ़ें 9 जनवरी 2020 का लव राशिफल (Daily love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा भी होगा और वह आपके साथ किसी फंक्शन में शरीक हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
आपका जीवन साथी भी थोड़े गर्म दिमाग से बात करेगा, जिससे आपके बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
जो लोग किसी लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ आप किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, उनसे अपना प्रेम प्रदर्शित करने में भी आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
आज जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य है। प्रियतम से मिलने-मिलाने का प्रोग्राम बन सकता है। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं और जीवनसाथी और आपके बीच परिवार की कोई बात आगे आ सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे उनसे आपको किसी प्रकार का लाभ भी मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर बहस वादी ना करें। इससे इतर यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य ना करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। हालांकि जो लोग किसी से प्रेम करते हैं प्रेम जीवन में उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम के लिए आज सामान्य दिन है। आपका प्रिय किसी काम से शहर से बाहर जा सकता है जिससे आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें