फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 01 जुलाई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Wed, 01 Jul 2020 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Daily Love Rashifal 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 01 जुलाई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा भी दिखाएगा जिसके लिए आपको उन्हें मनाना पड़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
  • आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। हल्का-फुल्का तनाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन पूरी तरह से रोमांटिक रहेगा। प्यार में डूबे रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
  • शादीशुदा जीवन में दिक्कत महसूस होगी क्योंकि एक दूसरे से किसी बात को लेकर शिकायत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
  • अपने प्रेम जीवन को इंजॉय करेंगे। प्रिय से प्यार भरी बातें होंगी। रोमांस होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी मानसिक तौर पर भी आपसे जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope
  • गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के मन में आपके दिल में प्रेम भाव बना रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रियतम को आपसे मिलने इच्छा होगी। परंतु मिलना संभव नहीं हो पाएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन सामान रहेगा। लव पार्टनर का स्वभाव आज बदला-बदला सा नजर आएगा। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी पर आप क्रोधित हो सकते हैं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
  • गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के आने की संभावना है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। घर के किसी मुद्दे को लेकर जीवनसाथी से बहसबाजी हो सकती है। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आज घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे आपका दिन अच्छा रहे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। लव पार्टनर आपके जज्बातों की कद्र करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें