प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेषः
आज खर्च की अधिकता रहेगी। काम के सिलसिले में शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है। समय न दे पाने के कारण जीवनसाथी संग अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभः
आज अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। फेसबुक पर मैसेज भेजकर अपनी बात बता दीजियेगा। शाम को पार्टनर को लांग ड्राइव पर ले जाएं, नाराजगी दूर हो जायेगी। काम की अधिकता की वजह से आज आपके कंधो में दर्द हो सकता है।
4 of 13
rashi
मिथुनः
आज दोपहर तक मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शाम तक चिड़चिड़ापन आ जाएगा। किसी मित्र से लड़ाई होने का योग है। आज अपनी वाणी पर काबू रखें, नहीं तीखे शब्द रिश्ता ख़राब कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्कः
आज घर में मन नहीं लगेगा। बाहर विंडो शॉपिंग के लिए साथी के साथ जा सकते हैं। मां की तबीयत खराब हो सकती है। बहन से भी अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंहः
आज आप जोश में आ कर अपने फ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। माता—पिता का साथ भी मिलेगा। रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्याः
आज गुस्से के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी प्रिय इंसान से लड़ाई हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अन्यथा शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है। आज भाई-बहन के बीच विवाद की आशंका है। तकरार के कारण मन उदास रह सकता है।
8 of 13
rashi
तुलाः
आज आप बड़े रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी या मित्र के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। मौज-मस्ती में ध्यान रखें, कहीं ज्यादा अल्कोहल न ले लें।
9 of 13
rashi
वृश्चिकः
आज आपका बुद्धि बल अच्छा रहेगा। आपकी तकनीक की अच्छी समझ से आपके साथी, प्रिय काफी प्रभावित होंगे।
10 of 13
rashi
धनु
आज आप शांत होकर निर्णय लेते हैं, तो सारे रुके हुए सारे काम पूरे कर लेंगे। अगर आपके प्रिय से रिश्ता टूटने की कगार पर है, तो बहन से सलाह लें। सोशल मीडिया पर अच्छा सा वीडियो बनाकर भेज दें, संबंध सुधर जायेंगे।
11 of 13
rashi
मकरः
इन दिनों आपके जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव को सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करें। सचेत रहें, यह अशांति आपके प्रेम के रिश्तों को खराब कर देगी।
12 of 13
rashi
कुंभः
आज बचत करने की कोशिश करें। डेट पर जायेंगे तो अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। जीवनसाथी को समय दें और बातें करें। माता-पिता की आपसी उलझन आज सुलझ जाएगी।
मीनः
परिवार से धन का लाभ मिलेगा।पत्नी का पूरा साथ मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखिये। किसी विपरीत लिंगी जातक पर दिल आ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आज दिन शुभ है।