प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष
आज आपको अपने रिश्तों में कुछ समझौते करने पड़ेंगे। गर्लफ्रेंड को मनाने और प्रेम को बढ़ाने के लिए नरमी से काम लेना पड़ेगा। सोशल मीडिया से अच्छा सा संदेश भेजकर उनके चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृषभ
तनाव आज आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। खराब बर्ताव से आपके प्रेमी का मूड खराब हो सकता है। एक-दूसरे को समय दीजिये। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके संबंध और आपसी समझ में सुधार होगा।
4 of 13
gemini sign
मिथुन
आज का दिन ख़ुशी भरा दिन है। सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ अपनी फोटो डालने पर बहुत लाइक्स मिलेंगे। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार होगा।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क
आज आपके साथी से अनबन हो सकती है। आज मन कुछ असमंजस में रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच बहस हो सकती है।आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। तकरार न बढ़ने पाए इसलिए संयम रखें। आज आपको सर्दी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह
आज एक रोमांटिक दिन है। दिन खुशी और रोमांस के साथ बीतेगा। अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज बाहर ले जायें। इससे पारस्परिक समझ और प्यार मजबूत होगा। संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
virgo
कन्या
आज नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी से खुल कर मन की बात आज कह डालिये, बात बन जायेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।
8 of 13
libra
तुला
आज मन रोमांटिक हो रहा है। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। आज कोई गलत हरकत न करें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
9 of 13
scorpio
वृश्चिक
आज आप अपने बुद्धि-बल से लोगो पर ज्यादा अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। किसी बड़े मुद्दे पर सही फैसला ले पाएंगे। परिवार में मन मुटाव हो सकता है।
10 of 13
sagittarius
धनु
आज आपको धैर्य रखना होगा। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। नाराजगी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर अच्छा सा मैसेज भेजें। आज परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। सेहत का ध्यान रखे।
11 of 13
capricorn
मकर
आपकी सहानुभूति आपके प्रेमी को आकर्षित करेगी। हल्का-फुल्का मजाक आपसी रिश्तों को बेहतर बनायेगा। विवाह के इच्छुक युवक-युवती के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। बहन से अनबन हो सकती है |
12 of 13
aquarius
कुंभ
आज खर्च की अधिकता रहेगी। बच्चों का रिजल्ट आपको तनाव दे सकता है। अपने परिवार के साथ जयादा समय व्यतीत करें। रिश्तों में सुधार होगा।
मीन
आज आप सही फैसले लेंगे। आपके मित्र आपसे प्रभावित होंगे। आपकी मदद से मित्रों को भी लाभ होने का योग है। आज शाम अच्छी बीतेगी। अविवाहित लोगों की सगाई का योग भी बन रहा है।