प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष
आज धैर्य रखते हुए परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। खुद को समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया स्वरूप दे सकें। अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं। अपने प्रियतम के भरोसे को न तोड़ें। आज किसी से तकरार हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृषभ
आपके प्रियजन आपको बहुत सी खुशियां देंगे। आज आप तमाम खुशियों का जश्न मनाएंगे। परिजनों संग किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने साथी के संग आज शॉपिंग का लुत्फ उठायेंगे।
4 of 13
gemini sign
मिथुन
एक के बाद एक समस्या आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन के साथ कम समय बितायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क
आज आपको जिंदगी में कुछ अधूरापन महसूस होगा। घर या गाड़ी खरीदने का प्लान है, तो प्रयास में तेजी लाएं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर का भरोसा जीतें और उससे कोई बात न छिपाएं।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह
आज पुराने काम बन सकते हैं। दोस्त की मदद से नौकरी में लाभ के योग हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में आज दिल की बात मुंह पर आ सकती है। आज बात करने से बात बन जायेगी।
विज्ञापन
7 of 13
virgo
कन्या
आज घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती भरा बीतेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
8 of 13
libra
तुला
आज लोगों के प्रति आपका व्यवहार रूखा हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में अपनों से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। तकरार ज्यादा न बढ़े इसलिए पार्टनर से माफी मांगनी पड़ सकती है।
9 of 13
scorpio
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से मदद मिल सकती है। प्रेम प्रसंग जीवन को नया मोड़ देगा। आज आपको जीवन साथी का प्यार मिलेगा।
10 of 13
sagittarius
धनु
प्रेम में अनुकूल परिणाम पाने के लिए कठिन प्रयास करने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ होने के योग हैं। आज भाई को सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। पार्टनर से असंतोष जनक बातें सुनने को मिल सकती है।
11 of 13
capricorn
मकर
आज आपका व्यवहार मधुर रहेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधित कुछ मामले उलझ सकते हैं। आज आपको बेहतर नौकरी मिलने के योग है। मेहनत और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज विवाह को लेकर कोई अपनी तरह से पहल कर सकता है।
12 of 13
aquarius
कुंभ
संतान के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज दिन सामान्य रहेगा। कान दर्द या खिंचाव की दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ में भ्रम होने के बावजूद भी स्थिति सामान्य रहेगी।
मीन
पारिवारिक जीवन में कुछ निराशा रहेगी। उचित व्यवहार और अच्छे विचारों के द्वारा आप इससे उबर सकते हैं। प्रेम के लिए सितारे आपके अनुकूल नहीं है। प्रियतम संग बहसबाज़ी हो सकती है। अपने प्रिय को नाराज न करें।