फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 दिसंबर : लव और रोमांस को लेकर कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 19 Dec 2018 04:24 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।  गलत कदम उठाने पर प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। यात्रा दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
आज प्रेमी संग तकरार हो सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद आ सकते हैं।  साथी के साथ विनम्र व्यवहार रखें। संतान का मनचाहे कोर्स में दाखिला हो जायेगा। 

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आपके लिए नया रिश्ता आ सकता है।  प्रेमी संग हंसी-खुशी दिन बिताएंगे।  भाई के साथ अनबन हो सकती है।  छिपे हुए संबंध आज जगजाहिर हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
शनि आपके दांपत्य जीवन में क्लेश पैदा करेगा। गलतफहमी से बचने के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। प्रेमी संग विनम्र बातचीत जीवन में खुशी ला सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
जीवनसाथी मिलने का समय आ गया है। मनचाहे साथी पाने की आज इच्छा पूरी होगी। आज जीवन का भरपूर आनंद लें। परिजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
खुशी और संतुष्टि का समय है। दोस्ती या नए रिश्ते की शुरुआत होगी। आपके रोमांटिक विचार प्रेमी को नहीं पसंद आएंगे। आपके प्रेम संबंधों में मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

8 of 13
rashi
तुला
आज आपकी मुलाकात एक विशेष व्यक्ति से होगी। नई मुलाकात का भविष्य में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप दोनों के विचारों में समानता रहेगी, जो भविष्य में एक साथ रहने की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
दांपत्य जीवन में छोटी सी बात बड़े झगड़े में तब्दील हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर समझ आपसी रिश्ते को मजबूत बनाएगी।  प्रेमी संग प्रेम भरी बातचीत से सभी गलतफहमी दूर होगी। अपने साथी पर दबाव नहीं डालें, अन्यथा दिलों के बीच दूरियां आ जायेंगी।

10 of 13
rashi
धनु
साथी संग छोटी सी बात पर लड़ाई हो सकती है।  यह तकरार आपके प्रेम संबंध को प्रभावित करने में नाकामयाब होगी।  करीबी रिश्तों में मधुरता आयेगी।  संबंधों में इस बदलाव से आप खुशी महसूस करेंगे। 

11 of 13
rashi
मकर
कोई आपके संबंध में कमियां तलाशने का काम करेगा। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए विश्वास ही एकमात्र विकल्प है।  वैवाहिक जीवन के लिए यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है।

12 of 13
rashi
कुंभ
वैचारिक मतभेद के कारण स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। तनावपूर्ण ममाले में अलगाव हो सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह समय ठीक नहीं है। आपसी संबंधों को लेकर गहरी सोच में डूबे रहेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
विवाह की योजना बनाने के लिए यह सही समय है। आज विचारों में जल्दी-जल्दी बदलाव आ सकता है। विचारों पर नियंत्रण कर गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आज अपनी काबलियत से साथी को प्रभावित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें