फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 दिसंबर : लव और रोमांस को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 17 Dec 2018 05:48 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेषः
आज क्रोध करने से बचें। गुस्से में कोई गलत निर्णय न लें। सोच-समझकर कोई भी फैसला करें। प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। उसकी कोई बात आपको बुरी लग सकती है। काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभः
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शान दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। प्रिय को किसी और के साथ दोस्ती बढ़ाता देखकर, मन अशांत रहेगा।

4 of 13
rashi
मिथुनः
उचित लोगों की सलाह पर ही पैसे का निवेश करें। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। अपने प्रियतम संग आनंद के पल बिताएंगे। शादी-शुदा लोगों के बीच बेवजह वाद-विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्कः
ज्यादा खर्च करने से बचें, नहीं तो खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। परिजन आपसे कई चीजों की मांग कर सकते हैं। आज आपके प्रेम की डगर एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आपको पाटर्नर का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंहः
आज मन विचलित रहेगा। मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आर्थिक तौर पर उन्नति  के कारण आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। सतर्क रहें नहीं तो आज प्रियतम रूठ सकता है। प्रिय को मनाने के लिए गिफ्ट या कोई फूल दें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्याः
इच्छाशक्ति की कमी भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में डाल सकती है। शाम को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपसी मतभेद के कारण रोमांस दरकिनार हो सकता है।

8 of 13
rashi
तुलाः
आज आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग से आकर्षण पैदा हो सकता है। आज दिन अच्छा बीतेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिकः
परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। खर्च की अधिकता रहेगी। बहन को सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। मित्र की मदद से आय के स्रोत विकसित होंगे। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

10 of 13
rashi
धनु:
आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। इलाज के खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। आज पत्नी संग अच्छा समय बिता सकते हैं।

11 of 13
rashi
मकरः
अपनी भावनाओं पर काबू रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी बात पर प्रियजन से तकरार हो सकती है।

12 of 13
rashi
कुंभः
कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अपने स्वभाव के प्रति सचेत रहें। किसी पुरानी बात को लेकर घर में माहोल तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम के लिए दिन शुभ संकेत नहीं दे रहा है। प्रियतम संग तकरार हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीनः
योजना बनाकर खर्च करें। आपसी रिश्तों में मधुरता रहेगी। शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। आज कोई रोमांचक काम कर सकते हैं। जीवनसाथी संग धर्मिक स्थान पर जाने का योग है। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें