प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेषः
आज गुस्सा ज्यादा आ सकता है। प्रेमी संग तकरार हो सकती है। अपने मन को शांत रखें। शाम ढलते-ढलते चीजें सामान्य हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभः
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके लव लाइफ को और मधुर बनाएगी।
4 of 13
rashi
मिथुनः
आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्कः
आज मन में नए विचार आ सकते हैं। फोन के जरिए प्रिय व्यक्ति से बातचीत होगी। नई योजनाएं अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। प्रेमी संग घूमने जा रहे हैं, तो वाद-विवाद से बचें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंहः
आज कहीं बाहर घूमने का दिल करेगा। वैवाहिक जोड़ो के लिए दिन शुभ साबित होगा। साथ घूमने-फिरने से आपसी प्यार और बढ़ेगा। निकटता बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्याः
आज आपके रुके काम बन सकते हैं। मीठी वाणी से आपका पार्टनर खुश रहेगा। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की तरक्की हो सकती है।
8 of 13
rashi
तुलाः
शुक्र तुला राशि में 10 डिग्री पर विराजमान है। इस योग से विपरीत लिंग आकर्षण बढ़ेगा। आज अपनी मां की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
9 of 13
rashi
वृश्चिकः
आज परिजनों संग घर में समय बिताने की इच्छा होगी। इस दौरान काम का दबाव भी रहेगा। अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे।
10 of 13
rashi
धनु:
आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। चंद्र और केतु का योग होने के कारण प्रियजनों से तकरार हो सकती है। वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है।
11 of 13
rashi
मकरः
आज आपका मन दु:खी रहेगा। प्रेमियों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
12 of 13
rashi
कुंभः
आज आप जोश से भरे रहेंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। परिवार के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन शुभ एवं लाभकारी है। पार्टनर से प्रेमभरी बातें होंगी। जीवनसाथी संग शॉपिंग पर जा सकते हैं।
मीनः
आज आपके नये दोस्त बन सकते हैं। घर में लड़ाई-झगड़े की आशंका है। घर संबंधी निर्णय सावधानी से लें। किसी भी तरह के मतभेद से बचें, अन्यथा बड़ी लड़ाई का कारण बन सकता है।