फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई को होगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

Tue, 03 Jul 2018 12:26 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
27 जुलाई 2018 को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से समाप्त होने तक का समय करीब 4 घंटे का होगा। यह संयोग 104 साल के बाद बन रहा है। ग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस चन्द्र ग्रहण में सुपर ब्लड ब्लू मून का नजारा भी दिखेगा। चंद्र ग्रहण के समय चांद ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
शास्त्रों में चंद्रग्रहण होने के समय का प्रभाव शुभ नहीं माना जाता। इस बार पड़ने वाले चन्द्रग्रहण श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में होगा जिससे कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों और राशि वाले के लिए ग्रहण दर्शन वर्जित है। ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव की आराधना, गुरु मंत्र जप का जप करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण में किया गया पुण्यकर्म एक लाख गुना फलदायी है। ग्रहण के दौरान गंगाजल से स्नान करना और दान करना फलदायी माना जाता है इसलिए सभी को चन्द्र ग्रहण व सूर्यग्रहण के दिन दान-पुण्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष असर पड़ेगा।  मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर इस ग्रहण  शुभ असर होगा। मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर अशुभ असर देखने को मिल सकता है। वहीं कुंभ, तुला, कर्क और वृष राशि पर इस ग्रहण का मिला जुला असर पड़ने वाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें