फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2026 Rashifal: लोहड़ी में होगा शुक्र का गोचर, बदल सकती हैं इन राशियों की किस्मत

Sun, 04 Jan 2026 06:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Signs: लोहड़ी 2026 का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा, साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर भी होगा। जानें किस राशि के जातकों को लोहड़ी के दिन शुक्र के गोचर से धन, प्रेम और समृद्धि के शुभ लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

13 January 2026 Horoscope: लोहड़ी 2026 उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर के आंगन में लकड़ियों से अग्नि जलाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस आग में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित की जाती हैं, जिससे सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। देशभर में लोहड़ी की धूम देखने को मिलती है और विदेशों में भी यह पर्व भारतीय समुदाय द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को पड़ रहा है।
Shattila Ekadashi Vrat 2026: 13 या 14 जनवरी कब है षटतिला एकादशी? जानें व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
साल 2026 में लोहड़ी के दिन शुक्र ग्रह का गोचर भी विशेष महत्व रखता है। सुबह लगभग 4 बजे शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो धन, प्रेम, कला, वाणी और सुख के कारक माने जाते हैं। इस ग्रह गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा और उनके जीवन में नए अवसर, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों का भाग्य इस लोहड़ी के पावन दिन शुक्र के प्रभाव से चमक उठेगा।
Ekadashi: एकादशी व्रत के दौरान क्या चाय या कॉफी पी सकते हैं? जानें व्रत में खाने-पीने के नियम

विज्ञापन

2 of 4
इस समय आपकी मेहनत और प्रयासों का भरपूर फल मिलने के आसार हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
लोहड़ी के दिन शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इस समय आपकी मेहनत और प्रयासों का भरपूर फल मिलने के आसार हैं। यदि आप किसी भी कार्य में अपना 100% देंगे तो सफलता आपकी होगी। साथ ही, रिश्तों में भी नयापन और प्रगति देखने को मिलेगी। प्यार और आपसी समझ में इज़ाफा होगा, जिससे जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। अगर आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं तो अब राहत की सांस लेने का समय आ चुका है। स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिल सकता है, और यह समय मानसिक शांति पाने का भी है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
घर में सुख-शांति बनी रहेगी, और पारिवारिक रिश्तों में बेहतर तालमेल बनेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
लोहड़ी के दिन शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। अगर आपकी कोई इच्छा पिछले वर्ष पूरी नहीं हो पाई थी, तो इस समय उसके पूरा होने की संभावना बन सकती है। यह समय परिवार और दोस्तों के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए भी उत्तम रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, और पारिवारिक रिश्तों में बेहतर तालमेल बनेगा। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए यह एक बेहतरीन समय हो सकता है। कुछ अच्छे अवसर आपको अपने खास दोस्तों या परिचितों से मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आपको थोड़ी-बहुत सावधानी रखनी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
आपको धन लाभ के साथ-साथ घर में शांति और सुख की अनुभूति होगी। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
लोहड़ी के दिन शुक्र ग्रह का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के साथ-साथ घर में शांति और सुख की अनुभूति होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। यह समय आपके लिए परिवार की समस्याओं से राहत पाने का है। इसके अलावा, पुराने संपत्ति निवेश से मुनाफा होने के संकेत हैं। आने वाले समय में सेहत को लेकर भी चिंता मुक्त रहने का समय है, खासकर पेट संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक और पारिवारिक समृद्धि का संकेत दे रहा है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें