Laxmi Narayan Yog 2026: जल्द लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है, जो बुध-शुक्र की युति से बनेगा। यह बेहद शुभ और कल्याणकारी होता है। इसका प्रभाव जातकों के धन-धान्य में वृद्धि करता है।
Laxmi Narayan Yog 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, सभी ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति निर्माण करते हैं। इसके प्रभाव से कई शक्तिशाली राजयोग बनते हैं, जिसका खास प्रभाव 12 राशियों संग देश-दुनिया पर दिखाई देता है। इन्हीं में लक्ष्मी नारायण योग भी शामिल है, जो बुध-शुक्र के किसी एक राशि में होने पर बनता है। जल्द यह राजयोग शनि की राशि कुंभ में बनने जा रहा है। दरअसल, 3 फरवरी को राजकुमार बुध कुंभ में गोचर करेंगे। फिर 6 फरवरी शुक्र भी इस राशि में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में दोनों युति से लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बनेगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इससे जातकों को नौकरी के नए अवसर, व्यापार में धन लाभ और घर-वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जान लेते हैं। Guru Margi 2026: गुरु मार्गी से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, शुरू होंगे अच्छे दिन Venus Transit 2026: शुक्र करेंगे 12 महीने बाद उच्च राशि मीन में प्रवेश, इन राशि वालों को तरक्की और लाभ के योग
विज्ञापन
2 of 4
Laxmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए लकी हो सकता है।
नई नौकरी की तालाश समाप्त होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या काम मिल सकता है।
अविवाहित लोगों को इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बनेंगे।
पार्टनर से संबंध मधुर होगा और रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होती हुई नजर आएंगी।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।