Laxmi Narayan Raj Yog: ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं। उनकी पहचान शुभ ग्रहों के रूप में की जाती हैं। मान्यता है कि, शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण जैसे कल्याणकारी राजयोग का निर्माण होता है और यह संयोग जल्द दिसंबर महीने में बनने जा रहा है। बता दें, सौभाग्य के कारक शुक्रदेव 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 29 दिसंबर को धनु राशि में लक्ष्मी नारायण बनेगा। यह धन लाभ, वैभव, ऐश्वर्य और बुद्धि का प्रतीक है। इससे जातकों को व्यापार में मुनाफा, निवेश लाभ, करियर तरक्की और परीक्षा में अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में यह राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं।