फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanu Lal Kitab Prediction 2026: धनु राशि वालों को गुरु देंगे तरक्की,राहु कर सकता है भ्रमित

Thu, 01 Jan 2026 06:34 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश

सार

Dhanu Rashi Horoscope: धनु राशि 2026 लाल किताब के अनुसार यह वर्ष परिवर्तन और अवसरों से भरा रहेगा। चतुर्थ भाव के शनि को नियंत्रित करने पर करियर, परिवार और भाग्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें गुरु, राहु और केतु के गोचर का विस्तृत प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026
लाल किताब के अनुसार, वर्ष 2026 धनु राशि के जातकों के लिए एक परिवर्तनकारी वर्ष साबित होगा। यदि आप चतुर्थ भाव में स्थित शनि की चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाल लेते हैं, तो यह पूरा साल आपके लिए शानदार और मजबूत साबित होगा। बाकी सभी ग्रहों की स्थितियां जैसे खासकर पराक्रमी राहु, धर्मी केतु और बृहस्पति आपके पक्ष में हैं। लाल किताब के अनुसार धनु राशि का भविष्यफल जानते हैं विस्तार से।
धनु राशि आपके भविष्यफल का आधार निम्नलिखित 4 ग्रहों की स्थिति है: (Lal kitab Sagittarius grah gochar 2026):-
शनि: चतुर्थ भाव में।
बृहस्पति (गुरु): सप्तम, अष्टम और नवम में गोचर।
राहु: तृतीया भाव में गोचर।
केतु: नवम भाव में गोचर।
विज्ञापन

2 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा 
नौकरी: नवम भाव में गुरु की उपस्थिति और छठे भाव के शनि से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना प्रबल है। दशम भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु और एकादश भाव में केतु का गोचर थोड़ी बहुत कठिनाई पैदा कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। यदि कर्म अच्छे हैं तो छठे भाव का शनि आपको आपके सभी शत्रुओं से मुक्ति दिला देगा। 
व्यवसाय: जून तक व्यापार में कड़ी मेहनत से काम करना होगा तभी बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। जून के बाद काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए पहले से योजना बनाकर कार्य को पूरा करने का चार्ट बनाएं। शनि सभी बाधाओं को दूर करेगा।
शिक्षा: छात्रों के लिए जून तक का समय शानदार है। इसके बाद पंचम भाव का राहु पढ़ाई में ब्रेक लगा सकता है, इसलिए अभी से ही कड़ी मेहनत और फोकस करना शुरू कर दें। छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए, और रोगियों को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश
आय की स्थिति: नवम और एकादश भाव का बृहस्पति पूरे वर्ष आपकी इनकम को बेहतर बनाकर रखेगा और धन की कमी नहीं आने देगा। पूरे वर्ष आर्थिक हालात बेहतर रहेंगे। हालांकि लापरवाही और टालमटोल से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक ऋण लेने से बचें और आचरण को अच्छा बनाए रखें।
निवेश: मकान या चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। भूमि खरीदना भी अच्छा है, लेकिन मकान को प्राथमिकता दें।

4 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 
परिवार: गुरु के कारण घर परिवार में सुख, शांति और मांगलिक कार्य का योग है। धार्मिक यात्राएं भी संभव हैं। बृहस्पति के कारण पूरे वर्ष घर में अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि यदि कोई परेशानी आई तो वह पंचम के राहु और छठे भाव के शनि के कारण आ सकती है। दोनों का उपाय करें।
दांपत्य जीवन: बृहस्पति गोचर के कारण दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।  
संतान: पंचम में राहु की स्थिति के कारण संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। संतान को लेकर चिंता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। हालांकि, गुरु की शुभ दृष्टि से हालात आपके पक्ष में रहेंगे। राहु के मंदे कार्यों से दूर रहकर संतान पर ध्यान दें।
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप समझदारी से काम लें। अपनी वाणी पर संयम रखते हुए सतर्क और सावधान रहें।  
विज्ञापन

5 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि लाल किताब  स्वास्थ्य  
सेहत:
छठे भाव में शनि की स्थिति के कारण आपको पीठ दर्द, फेफड़ों और पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है। शनि के शुभ होने पर आप रोग से दूर रह सकते हैं।
सलाह: यदि आपको किसी भी प्रकार का रोग है तो मंदिर में शहद का दान करें। नियमित कसरत करें और प्रदूषण से बचने के उपाय  करें।
विज्ञापन

6 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि लाल किताब के सटीक उपाय 2026
  • 6 ग्राम ठोस चांदी का हाथी खरीदकर घर में रखें।
  • बहते पानी में चावल बहाएं और प्रतिदिन मंदिर जाएं।
  • दुर्गा माता की पूजा करें, बहनों को उपहार दें और धनु ओं को भोजन कराएं।
  • शुक्रवार के दिन पानी में दही या फिटकरी मिलाकर स्नान करें।
  • शरीर, कपड़े और घर को एकदम से साफ-सुथरा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु  राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 
  • शनि से संबंधित या शनि की वस्तुएं नहीं खरीदें।
  • पैतृक संपत्ति को न बेचें और माता-पिता और सास-ससुर से व्यवहार को खराब न करें।
  • ब्याज का धंधा और जुआ सट्टा के कार्य करने से दूर रहें।
  • बहनों से किसी भी प्रकार का वाद-विवाद न करें। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें