लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
तुला राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा नौकरी
नवम भाव में गुरु की उपस्थिति और छठे भाव के शनि से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना प्रबल है। दशम भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु और एकादश भाव में केतु का गोचर थोड़ी बहुत कठिनाई पैदा कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। यदि कर्म अच्छे हैं तो छठे भाव का शनि आपको आपके सभी शत्रुओं से मुक्ति दिला देगा।
व्यवसाय: जून तक व्यापार में कड़ी मेहनत से काम करना होगा तभी बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। जून के बाद काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए पहले से योजना बनाकर कार्य को पूरा करने का चार्ट बनाएं। शनि सभी बाधाओं को दूर करेगा।
शिक्षा: छात्रों के लिए जून तक का समय शानदार है। इसके बाद पंचम भाव का राहु पढ़ाई में ब्रेक लगा सकता है, इसलिए अभी से ही कड़ी मेहनत और फोकस करना शुरू कर दें। छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए, और रोगियों को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए।