फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshmi Narayan Yoga: बुध के वृषभ राशि में गोचर से लक्ष्मी नारायण योग, इन चार राशि वालों के लिए भाग्यशाली

Mon, 27 May 2024 02:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चार प्रमुख ग्रहों के एक राशि में आ जाने की वजह से कई राशि के जातकों के जीवन में शुभ स्थिति बनेगी - फोटो : अमर उजाला
31 मई को कई ग्रहों को संयोग से विशेष और दुर्लभ योग बनने जा रहा है। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुधदेव 31 मई को मेष राशि की यात्रा को समाप्त करके शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है। यह बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह होते हैं। बुध ग्रह 31 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही तीन प्रमुख ग्रह सूर्य, गुरु और शुक्र विराजमान होंगे। इस तरह से 31 मई को बुध के वृषभ राशि में गोचर करने से बुध, शुक्र, सूर्य और गुरु की युति होगी जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके अलावा बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग और बुध-शुक्र की  युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इसी के साथ पहले से वृषभ राशि में शुक्र-गुरु की संयोग से गजलक्ष्मी राजयोग निर्माण हुआ है। चार प्रमुख ग्रहों के एक राशि में आ जाने की वजह से कई राशि के जातकों के जीवन में शुभ स्थिति बनेगी जिससे कई गुना फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों को मिलेगा इस दुर्लभ संयोग का फायदा। 
विज्ञापन

2 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुध का गोचर वृषभ राशि में होने से और चतुर्ग्रही संयोग कन्या राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मनमुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का वृषभ राशि में आना और इसके अलावा चतुर्ग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। आपको कुछ दिनों के अंतराल पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छी ग्रोथ और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो जातक नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं उन्हें अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में कोई अच्छी डील आपको मिल सकती है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। 

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
बुध का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आपका रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। कुछ अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। परिवार संग कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का परिवर्तन वृषभ राशि में होना बहुत शुभलाभदायक साबित होगा। नौकरी में पदोउन्नति और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। धन का अच्छा आवागमन होगा जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें