फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 दिनों से मची उथल-पुथल अब होगी शांत, मार्गी मंगल खोलेगा इन राशियो की तरक्की के द्वार

Sat, 25 Aug 2018 02:56 PM IST
आचार्य अंजलि जैन, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
mangal
शौर्य, पराक्रम, सत्यनिष्ठा, शारीरिक एवं चारित्रिक दृढ़ता, निर्भय, निर्णय लेने की क्षमता, कृषि-कार्य, भूमि, भवन, संपत्ति, इंजीनियर, शल्य चिकित्सक, सेना प्रमुख, वर्दीधारी जॉब के कारक मंगल 27 अगस्त 2018 भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को 19:44 पर मार्गी हो रहे हैं। मंगल के वक्री होने के कारण 62 दिनों से उथल-पुथल मची हुई थी, वह भी बहुत हद तक शांत होगी। प्राकृतिक आपदा, आगजनी, बाढ़ आदि की घटनाओं से भी राहत मिलेगी। पुलिस, सेना और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। हालांकि केतु से युति के कारण ये परिस्थितियां पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी लेकिन हालात में सुधार आना प्रारंभ हो जाएगा। मंगल अपनी उच्च राशि में मार्गी होंगे अत: उच्च राशि और मकर लग्न वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। मंगल के मार्गी होने पर बारह राशियों पर पड़ेगा कुछ ऐसा असर — 
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष : 
मेष लग्न में मंगल दश भाव में गोचर होने के कारण नौकरी में तरक्की, आर्थिक लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष : 
वृष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का नवम् भाव में गोचर से धर्म, आध्यात्म में आस्था, धन संपदा में वृद्धि, जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता, मनमुटाव खत्म होकर रिश्ते पटरी पर आएंगे। 

4 of 13
gemini sign
मिथुन :
मंगल के मार्गी होने से आर्थिक और वाहन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश थी, उनका इंतजार खत्म होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क :
मंगल के मार्गी होने से कर्क राशि के लोगों के अधिकारियों से संबंध में सुधार होगा। बॉस की नाराजगी दूर होगी और तरक्की के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ध्यान रहे कि आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल न दुखाएं, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह :
मंगल का मार्गी होना इस राशि के लिए स्थान परिवर्तन का कारण बनेगा। किसी भी तरह का बदलाव धन का लाभ कराएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या : 
यात्रा या पर्यटन का योग रहेगा। जीवन साथी और संतान के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता की संभावना है। 

8 of 13
libra
तुला :
चतुर्थ भाव में उच्च का मंगल प्रॉपर्टी में निवेश करावाएगा। जिससे लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अरसे से चली आ रहे कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होंगे। 

9 of 13
scorpio
वृश्चिक : 
भाई-बहनों के सहयोग से छोटी यात्राओं का योग बनेगा। यदि लंबे समय से जमीन या मकान लेने की सोच रहे है तो यह सपना साकार होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। 
अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। 

10 of 13
sagittarius
धनु :
संतान पर पैसा खर्च होगा। बहुत सोच-समझकर ही किसी को धन उधार दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे। क्रोध से बचें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। 

11 of 13
capricorn
मकर :
मंगल का उच्च राशि में गोचर होने से नए अवसर मिलेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होंगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज या कार्यालय में सम्मान मिलेगा।

12 of 13
aquarius
कुंभ :
संपत्ति के खरीदने या बेचने का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लेगी। विदेश यात्रा की भी संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन :
आय भाव में मंगल के मार्गी होने से अनेक स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। यदि बड़े-भाई बहने से किसी प्रकार की खटपट चली आ रही थी, वह दूर होगी। तरक्की के पूरे योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। छोटे मकान से बड़े मकान में जाने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें