फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र अस्त होने से ये राशियां पड़ जाएंगी पस्त, इन उपायों से दोष होंगे दूर, जिंदगी बन जाएगी मस्त

Mon, 22 Oct 2018 03:31 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
shukra asta
शुक्र एक शुभ ग्रह है जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन जन्म लेता है, वह व्यक्ति हंसमुख, सुंदर वस्त्र आभूषण, सुंदर केश वाला, बधुप्रिय व कुशल होता है। श्वेत कमल पर विराजित होने वाले, श्वेत वर्ण वाले, दैत्यों के गुरु शुक्र २२ अक्टूबर से सूर्य की आभा के चलते अस्त हो जायेंगे। क्या आप जानते हैं कि शुक्र को सूर्य की आभा के आगे अस्त क्यों होना पड़ता है? पौराणिक मान्यता के अनुसार शुक्रदेव अपने बल से मरे हुए दानवों को जिन्दा करते थे और कभी यह अवृष्टि और कभी भय पैदा करते थे। इस कारण ये श्रापित हैं और ये जैसे ही पृथ्वी के निकट आते हैं, वैसे ही अस्त हो जाते हैं। आईये जानते हैं कि शुक्र अस्त के दोष को दूर करने के लिए 12 राशियां क्या करें उपाय —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष -
अस्त शुक्र के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए मेष राशि वालों को इस अवधि में उन कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए जिन पर चित्र उकेरे गए हों। कुल मिलाकर प्रिंटेड टीशर्ट्स, सूट्स आदि पहनने से बचना चाहिए। साथ ही शुक्र ग्रह की शांति के लिए गाय की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ -
शुक्र अस्त के दौरान वृषभ राशि के जातकों को श्वेत वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए। साथ ही इस दौरान पड़ने वाले शुक्रवार के दिन दही और चीनी का सेवन भूलकर भी न करें।

4 of 13
gemini sign
मिथुन -
इस राशि वालों के लिए जब तक शुक्र अस्त है, हीरा नहीं पहनना चाहिए। साथ ही शुक्र की शुभता पाने के लिए ललाट पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क -
जब तक दैत्य गुरु अस्त हैं, कर्क राशि को तीन से अधिक धातुओं से बने पात्र, गहने आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शुक्र की शुभता पाने और दोष दूर करने के लिए इस राशि के जातकों को चावल और घी का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह —
इस राशि के जातकों को जब तक शुक्र अस्त रहेंगे, तब तक स्वर्ण आभूषण भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इस राशि के लोगों को भी शुक्र अस्त का दोष दूर करने के लिए विशेष पूजा कर शुक्र ग्रह की शांति करानी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या -
इन लोगों को दानवों के गुरु के अस्त होने पर चंपा के फूल व तांबूल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही शुक्रवार का व्रत कर अनुष्ठान करना चाहिए।

8 of 13
libra
तुला - 
श्वेत वर्ण वाले शुक्रदेव के अस्त होने पर तुला राशि वालों के लिए घी का प्रयोग पूरी तरह से निषेध है। शुक्र अस्त के दोष को दूर करने के लिए इन्हें देवाधिदेव भगवान शंकर को प्रसन्न करने का जतन करना चाहिए।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक -
इस राशि के जातक शुक्र अस्त की अवधि के दौरान पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। यदि यह यात्रा किसी व्यापार को लेकर हो तो भी पूरी तरह निषेध है। यदि संभ हो तो इस अवधि में अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का दान करें।

10 of 13
sagittarius
धनु -
दैत्य गुरु के अस्त होने पर धनु राशि वालों के लिए तीखे गंध वाला या फिर बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन नहीं करना चाहिए। इस अवधि में धनु राशि के जातकों को गरीबों को दान करना चाहिए।

 

11 of 13
capricorn
मकर -
दैत्य गुरु शुक्र के अस्त होने पर मकर राशि वालों के लिए ताम्बूल का प्रयोग पूरी तरह से निषेध है। शुक्र अस्त होने के दौरान भूलकर भी इसका प्रयोग न करें। साथ शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन उचित मात्रा में चावल का दान करना चाहिए।

12 of 13
aquarius
कुंभ -
पुण्डरीक दैत्याचार्य के अस्त होने पर कुम्भ राशि वालों के लिए चावल का प्रयोग वर्जित है। इन लोगों को यथाशक्ति श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन -
शुक्र के अस्त होने पर मीन राशि वालों को दोष दूर करने के लिए वृषभ और तुला दान करना चाहिए। यदि ऐसा सम्भव न हो पाए तो पूरे काल में श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें