फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology : शुक्र का अन्य ग्रहों के साथ युति का क्या फल होता है ? समझिए

Tue, 18 Apr 2023 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shukra gochar benefits - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को एक महत्वपूर्ण ग्रह की संज्ञा दी गई है। यह भौतिक सुख सुविधा का कारक होने के साथ ही स्त्री सुख का भी कारक होता है। आज इस लेख में हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि शुक्र की जब अन्य ग्रह के साथ युति होती है तो उसका क्या फल मिलता है। 

Surya Grahan 2023 Date: कब और कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में सूतक मान्य है या नहीं
 
विज्ञापन

2 of 9
सूर्य ग्रह नक्षत्र
सूर्य-शुक्र युति
इस युति को ज्योतिष में अच्छा नहीं कहा गया है। दरअसल शुक्र सूर्य के समीप आकर अपनी ऊर्जा को खो देता है जिसके कारण जातक को सुख में कमी महसूस होती है। इस युति के कारण जीवन में संघर्ष के साथ ही पत्नी के सुख की कमी अनुभव हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : iStock
चन्द्रमा-शुक्र युति
इस युति के जातक को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जातक का शरीर सुंदर होगा और उसे कला साहित्य में रूचि होगी। ऐसा जातक स्त्री वर्ग में लोकप्रिय हो सकता है। उसे व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। एक अच्छा लेखक, अभिनेता और कवि भी हो सकता है। 

4 of 9
मंगल ग्रह पर ऐसे डूबता है सूर्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मंगल-शुक्र युति
मंगल रक्त और शुक्र वीर्य का कारक होने के कारण यह युति शुभ नहीं है। इस युति पर राहु का प्रभाव हो तो स्त्री और पुरुष दोनों चरित्रहीन हो सकते हैं। रक्त से जुड़ी बीमारी और यौन सुख में कमी भी जातक को अनुभव हो सकती है। वैवाहिक जीवन ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुध-शुक्र युति
बुध वाणी और शुक्र कला का कारक होने के कारण यह युति शानदार परिणाम देने वाली होती है। जातक एक प्रसिद्ध लेखक हो सकता है। हास्य नाटक का लेखक या बड़ा निर्देशक बन सकता है। ऐसे व्यक्ति पढ़ाई में बहुत अच्छा होगा। अपनी बुद्धि से स्त्री वर्ग को प्रसन्न रखता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Guru Gochar - फोटो : अमर उजाला
गुरु- शुक्र युति 
इस युति में जातक असमंजस में रहता है क्योंकि उसे भौतिक और आध्यात्मिक दोनों सुख मिलते हैं ऐसे में व्यक्ति का चरित्र लोगों की समझ में नहीं आता है। स्त्री सुख में कमी लेकिन मंत्रों का ज्ञाता और वेद में निपुण होगा। ऐसा व्यक्ति अपनी वाणी से मन मोह लेता है लेकिन भौतिक सुख में कमी अवश्य रहती है। 
विज्ञापन

7 of 9
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
शनि-शुक्र युति 
शनि की ऊर्जा शुक्र को खत्म कर देती है। जातक स्त्री से दूर ही रहता है और यौन सुख में रूचि नहीं रहती है। ऐसा व्यक्ति दार्शनिक भी हो सकता है। ऐसा जातक बातों को बड़ी गहराई से समझता है और मनन करता है। भौतिक सुख की कामना नहीं होती और साधक बन सकता है। 

8 of 9
rahu gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
राहु-शुक्र युति
राहु को छल कपट का कारक कहा गया है लेकिन शुक्र ऐसा नहीं है इसलिए यह युति जीवन में कष्टकारी ही साबित होती है। ऐसा व्यक्ति स्त्री के साथ धोखा करता है और उन्हें भोगने में रूचि रखता है। नशे का आदी और शराब पीने वाला होगा। ऐसे में यह युति चरित्र के लिए ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

9 of 9
ketu transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
केतु-शुक्र युति 
केतु शुक्र की ऊर्जा को उभारने का काम करता है। इस युति के कारण जातक की सिनेमा और साहित्य में अच्छी रूचि होगी। ऐसा व्यक्ति अपनी स्त्री का सुख कम ही भोगता है। जीवन में किसी ना किसी लड़की का प्रवेश होता रहता है। बुद्धि स्थिर नहीं होगी और जातक इधर उधर की बात सोचता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें