15 अप्रैल से खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही शुभ कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा।
- फोटो : Adobe Stock
खरमास समाप्त
हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। अप्रैल के पहले पखवाड़े तक सूर्य मीन राशि में गोचर करता है, जिसे खरमास कहा जाता है। खरमास का समापन तब होता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्य 15 अप्रैल से पुनः प्रारंभ हो जाते हैं।