Ketu Ka Singh Rashi Mein Gochar: आज 18 मई 2025 को केतु सायं 4:30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । यह वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। केतु एक छाया ग्रह है जो अदृश्य शक्ति, अध्यात्म, रहस्य और मोक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी गति वक्री होती है और यह हमेशा पिछली राशि की ओर चलता है। इस बार जब केतु सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । इस दौरान चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में स्थित होगा, जिससे इस गोचर का प्रभाव और भी गहन और विशेष हो जाएगा। केतु का यह गोचर जीवन के कई क्षेत्रों जैसे करियर, संबंध, स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आध्यात्मिक प्रगति को प्रभावित कर सकता है।
Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
केतु का गोचर 18 महीने तक प्रभाव में रहता है और यह काल विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रकार से असर डालता है। कुछ राशियों के लिए यह समय आध्यात्मिक उन्नति, निर्णय क्षमता में वृद्धि और पुराने कष्टों से मुक्ति लेकर आ सकता है, जबकि कुछ के लिए यह भ्रम, असमंजस, स्वास्थ्य समस्याएं और रिश्तों में उलझन ला सकता है। विशेष रूप से वे लोग जिनकी कुंडली में केतु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है, इस परिवर्तन को और अधिक गहराई से अनुभव करेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Moles on Face: चेहरे की इन 4 जगहों पर "तिल" का निशान व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली