फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Transit 2020: साल 2020 में केतु का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए रहेगा भारी

Fri, 08 Nov 2019 08:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को एक छाया ग्रह माना गया है। इसे छाया ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि केतु का अपना कोई वास्तविक रूप या आकार नहीं है। यह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य का कारक है और एक रहस्यमी ग्रह है। इसलिए जब केतु किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ होता है तो वह उस व्यक्ति की कल्पना शक्ति को असीम कर देता है। जबकि अशुभ होने पर यह इंसान का सर्वनाश कर सकता है। केतु ग्रह किसी भी राशि का स्वामी नहीं होता है। लेकिन धनु राशि में यह उच्च और मिथुन राशि में नीच का होता है।
विज्ञापन

2 of 14
KETU

वर्ष 2020 में केतु का राशि परिवर्तन
वर्ष 2020 में केतु ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है। इस वर्ष केतु 23 सितंबर 2020 को सुबह 08: 20 बजे गुरु की राशि धनु से मंगल की राशि वृश्चिक में जाएगा। केतु के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यह प्रभाव शुभाशुभ दोनों प्रकार के हो सकते हैं। आइए राशि अनुसार जानते हैं केतु के इस गोचर का प्रभाव।

विज्ञापन

3 of 14
राशि

मेष
मेष राशि वालों को केतु का गोचर अधिक धार्मिक बना सकता है। इस वर्ष आपके किसी तीर्थ स्थल पर जाने की संभावना है। सांसारिक जीवन की अपेक्षा अध्यात्म जीवन में आपकी रुचि रहेगी।

4 of 14
राशि

वृष
इस वर्ष आपको केतु किसी शोध में कामयाबी दिला सकता है। अगर आप किसी पीएचडी के छात्र हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

विज्ञापन

5 of 14
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न होंगी। जीवनसाथी और व्यापार में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 14
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अशुभ परिणामकारी हो सकता है। इस दौरान आपको जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

7 of 14
राशि

सिंह
केतु के गोचर से आपको संतान से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ेंगी। लेकिन यदि आप एक छात्र हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

8 of 14
राशि

कन्या
केतु की चाल से कन्या राशि के जातकों के सुखों में कमी आने की संभावना है। इस समय आपकी माता जी की सेहत भी खराब रह सकती है। यदि आप इस समय कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं तो उन्हें मुहूर्त के हिसाब से ही खरीदें।

9 of 14
राशि

तुला
केतु के गोचर के प्रभाव से आपके साहस में कमी आएगी। आपका आत्म-विश्वास कमजोर हो सकता है। साथ ही घर में छोटे भाई-बहनों के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। अध्यात्म के विषय आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

10 of 14
राशि

वृश्चिक
इस वर्ष आपकी राशि में केतु का गोचर होगा, इसलिए परिस्थितियां आपके लिए प्रतिकूल होंगी। आपका मोह सांसारिक चीजों से भंग हो सकता है। धार्मिक, वैराग्य और अध्यात्म के विषय आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

11 of 14
राशि

धनु
केतु के गोचर से आपकी कल्पना शक्ति प्रबल होगी। आपको चीजों का पूर्वानुमान हो सकता है। वहीं कार्य व व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। घर में परिजनों से अनबन हो सकती है।

12 of 14
राशि

मकर
इस वर्ष आपके खर्चों में अनावश्यक रूप से वृद्धि हो सकती है। धन हानि की संभावनाएं हैं। लंबी दूरी की यात्राएं योग में हैं लेकिन इस यात्राओं में आप अधिक धन खर्च होगा। इस वर्ष आप किसी कारण से विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

13 of 14
राशि
कुंभ
इस साल आपकी आमदनी में कमी आएगी। रुका हुआ पैसा भी आपको मुश्किलों से प्राप्त होगा। किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बड़े भाई बहनों से रार बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में उपलब्धि अथवा पहचान न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन

14 of 14
राशि

मीन
मीन राशि के जातकों की राह में परिस्थितियां आसान नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। इस साल ऑफिस में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें