ketu gochar
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
केतु का गोचर कन्या राशि के बारहवें भाव में होगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ सकता है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आपके मन में आध्यात्मिक विचार उत्पन्न हो सकते हैं और आप ध्यान, साधना, और धार्मिक कार्यों में अधिक समय बिता सकते हैं। इसके अलावा, नौकरी में आपकी रुचि कम हो सकती है। उपाय के रूप में केतु के बीज मंत्र का जप करें।