फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Nakshatra Gochar: केतु करेंगे मघा नक्षत्र परिवर्तन में प्रवेश, जानें किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव

Fri, 13 Mar 2026 12:30 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Gochar 2026: केतु आगामी 29 मार्च को अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। 29 मार्च को प्रातः 4:49 बजे केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर तक मघा नक्षत्र में ही रहेंगे। इससे पांच राशियों के लोगों को बड़ी सफलता और तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 6
केतु नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala
Ketu Transit in Magha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु छाया ग्रह हैं। ये दोनों ग्रह प्रत्येक राशि में 18 महीने तक रहते हैं और हमेशा वक्री गति में चलते हैं। वर्तमान में, केतु सिंह राशि में स्थित है। सिंह राशि में रहते हुए, केतु आगामी 29 मार्च को अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। 29 मार्च को प्रातः  4:49 बजे, केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर तक मघा नक्षत्र में ही रहेंगे। इससे पांच राशियों के लोगों को बड़ी सफलता और तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं केतु के गोचर से किन  राशियों को लाभ होने की संभावना है। 
Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक
Chaiti Chhath 2026: कब से शुरू है चैती छठ? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथियां
Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य
 
विज्ञापन

2 of 6
कोई उच्च पद या अच्छी वेतन वाली नौकरी मिलने की भी प्रबल सम्भावना है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को मघा  नक्षत्र में केतु के गोचर से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छाया ग्रह केतु के नक्षत्र गोचर के प्रभाव से आप अपने करियर और आर्थिक स्थिति दोनों में अचानक सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं । आपको कोई उच्च पद या अच्छी वेतन वाली नौकरी मिलने की भी प्रबल सम्भावना है। व्यवसाय की बात करें तो उसमें भी आपको सफलता और विस्तार दोनों ही परत होगा। आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी साथ ही पारिवारिक जीवन में भी माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
केतु का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए दीर्घकालिक लाभ लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी और व्यावसायिक प्रयासों दोनों में प्रगति के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और आपके निवेश लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।  इसके साथ ही आपका अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। 

4 of 6
आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
केतु का गोचर सिंह राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में सुधार लाएगा। आपको अपने करियर में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं आपको लाभ देंगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। यह अवधि आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
आय अर्जित करने के नए माध्यम आपके लिए उपलब्ध होंगे। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
केतु का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के नए रास्ते खोलेगा। आपको विकास के नए अवसर मिलेंगे और आय अर्जित करने के नए माध्यम आपके लिए उपलब्ध होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप अपने काम और निजी जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने पिछले निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों  के लिए केतु का नक्षत्र गोचर नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में अभूतपूर्व अवसर लेकर आएगा। आप इन अवसरों का सफलतापूर्वक लाभ उठा लेंगे। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको उसका प्रतिफल मिलना निश्चित है। आपको अपने पिछले निवेशों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप गहरी आंतरिक शांति का अनुभव करेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें