ketu nakshatra parivartan
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
केतु आपके नवम भाव में विराजमान हैं और इस स्थिति में केतु शुभ परिणाम दे सकते हैं। नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, खासकर शिक्षा और करियर के क्षेत्र में। पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और यदि आप पैतृक कारोबार से जुड़े हैं, तो इससे मुनाफा प्राप्त हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग पदोन्नति की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं। इस समय कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं, और कुछ को वैराग्य का आभास हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।