फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spasht Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रभाव, इन 4 राशि वालों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

Wed, 18 Feb 2026 11:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Magha Nakshatra: स्पष्ट केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 04:49 बजे होगा। अपने ही नक्षत्र में केतु का प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है। यह परिवर्तन चार राशियों के लिए धन वृद्धि, करियर में उन्नति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। साथ ही आध्यात्मिक झुकाव बढ़ने और मानसिक शांति मिलने के भी संकेत हैं।

विज्ञापन
1 of 4
स्पष्ट केतु गोचर - फोटो : amar ujala
Magha Nakshatra Mein Ketu Ka Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को छाया ग्रह माना जाता है। केतु ग्रह मुख्य रूप से अध्यात्म और मोक्ष से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसकी ऊर्जा घन और सूक्ष्म दोनों प्रकार की होती है। जब केतु अपनी विशिष्ट स्थित में गोचर करते हैं तब व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं पर इसका प्रभाव पड़ता है।
Mulank 5 Career: मूलांक 5 वालों के लिए बेस्ट करियर विक्लप, जानें किन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता
द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 सोमवार को सायं 04:49 बजे स्पष्ट केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चूंकि यह केतु इस नक्षत्र के स्वामी हैं, इस गोचर की ऊर्जा बेहद प्रभावशाली रहेगी।  मघा नक्षत्र में केतु का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।  इसके शुभ प्रभाव से कई राशियों में धन वृद्धि के साथ करियर में कई अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं । आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिस पर केतु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ सकता है।
Surya Gochar: ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

2 of 4
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए स्पष्ट केतु का मघा नक्षत्र में गोचर बेहद अनुकूल परिणाम दे सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और लंबे समय से रुकी प्रगति अब गति पकड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके काम में विस्तार होगा और नए ग्राहकों या साझेदारों से लाभ मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जो कार्य लंबे समय से अधूरे थे, उन्हें पूरा करने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से भी आप अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे। जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए केतु का यह गोचर भाग्य में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। अचानक कुछ बड़े अवसर सामने आ सकते हैं, जो जीवन की दिशा बदलने में मदद करेंगे। व्यवसाय में किसी बड़ी डील या समझौते से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यदि कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए स्पष्ट केतु का गोचर उन्नति और सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी तथा आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़ी उपलब्धि का आधार बनेंगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे और जीवन में संतुलन तथा आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें